फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chhattisgarh ›   Bilaspur-Chhattisgarh News ›   Head constable committed suicide had gone for a walk after having dinner in Bilaspur

Bilaspur: प्रधान आरक्षक ने की आत्महत्या, खाना खाने के बाद निकले थे टहलने, किसी बात को लेकर थे परेशान

Sat, 04 May 2024 02:40 PM IST
Digvijay Singh अमर उजाला नेटवर्क, बिलासपुर (छत्तीसगढ़)
अमर उजाला नेटवर्क, बिलासपुर (छत्तीसगढ़) Published by: Digvijay Singh Updated Sat, 04 May 2024 02:40 PM IST
सार

बिलासपुर के सरकंडा थाना के प्रधान आरक्षक ने घर के पीछे पेड़ पर फांसी लगाकर खुदकुशी कर ली। खाना खाने के बाद घर से टहलने के लिए निकले प्रधान आरक्षक को रातभर पुलिस तलाश करती रही वहीं आधी रात को उनका शव घर के पीछे नीम के पेड़ में झूलता हुआ नजर आया।

विज्ञापन
Head constable committed suicide had gone for a walk after having dinner in Bilaspur
Dead body demo - फोटो : istock

विस्तार

बिलासपुर के सरकंडा थाना के प्रधान आरक्षक ने घर के पीछे पेड़ पर फांसी लगाकर खुदकुशी कर ली। खाना खाने के बाद घर से टहलने के लिए निकले प्रधान आरक्षक को रातभर पुलिस तलाश करती रही वहीं आधी रात को उनका शव घर के पीछे नीम के पेड़ में झूलता हुआ नजर आया। फिलहाल सरकंडा पुलिस मामला दर्ज कर विवेचना में लिया है।

विज्ञापन

 

दरअसल मोपका के रहने वाले लखन सिंह मेश्राम पिता भगत सिंह मेश्राम 53 वर्ष सरकंडा थाने में प्रधान आरक्षक हैं। थाने में उसे मालखाने की जिम्मेदारी दी गई थी। गुरुवार की रात किसी बात को लेकर प्रधान आरक्षक परेशान दिख रहे थे और परेशानी की वजह से वह अपने घर तक नहीं जा रहे थे। ऐसे में पुलिस की पेट्रोलिंग पार्टी में शाम 7:00 बजे उसके उसके घर छोड़ा।

विज्ञापन

 

वही रात 11:00 बजे खाना खाने के बाद प्रधान आरक्षक टहलने की बात कहकर वह घर से निकला हुआ था। और फिर वह पीछे नीम पेड़ में रस्सी बांधी और वही खुदकुशी करने प्रधान आरक्षक फांसी के फंदे पर झूल गए। रात करीब 1:00 बजे तक उनके घर वापस नहीं लौटने पर परिजन की चिंता बढ़ गई परिजनों ने घटना की सूचना सरकंडा थाने को दी तब पुलिस टीम रात भर उसकी तलाश करती रही। करीब 3:00 बजे पुलिस ने देखा कि घर के पीछे नीम पेड़ में प्रधान आरक्षक का शव फांसी के फंदे पर लटका हुआ है फिलहाल सरकंडा पुलिस मर्ग कायम कर विवेचना में जुटी है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed