{"_id":"644944cbd7b14c93ae04b907","slug":"fraud-accused-dies-in-police-custody-in-chhattisgarh-bilaspur-2023-04-26","type":"story","status":"publish","title_hn":"पुलिस कस्टडी में मौत: थाने के लॉकअप में मृत मिला धोखाधड़ी का आरोपी; रायपुर से पकड़कर लाई थी बिलासपुर पुलिस","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पुलिस कस्टडी में मौत: थाने के लॉकअप में मृत मिला धोखाधड़ी का आरोपी; रायपुर से पकड़कर लाई थी बिलासपुर पुलिस
Wed, 26 Apr 2023 09:05 PM IST
मोहनीश श्रीवास्तव
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बिलासपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बिलासपुर
Published by: मोहनीश श्रीवास्तव
Updated Wed, 26 Apr 2023 09:05 PM IST
सार
सीएसपी सिविल लाइन संदीप पटेल ने बताया कि, रात को श्याम मोदिकर थाने में ही था। सुबह उसे कुछ समस्या हुई तो उसे अस्पताल ले गए। वहीं उसकी मौत हो गई। पुलिस स्टाफ ही थाने से अस्पताल ले गया। मामले की मजिस्ट्रेटी जांच कराई जाएगी।
विज्ञापन
पुलिस कस्टडी में मौत पर परिजनों ने लगाया आरोप।
- फोटो : social media
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
छत्तीसगढ़ के बिलासपुर में पुलिस कस्टडी में एक अधेड़ की संदिग्ध हालत में मौत हो गई। पुलिस उसे एक दिन पहले ही धोखाधड़ी के मामले में रायपुर से पकड़कर लाई थी। इसके बाद वह बुधवार को थाने के लॉकअप में मृत मिला। घटना के बाद पुलिस सवालों के घेरे में है। सूचना मिलने पर पहुंचे परिजनों ने हंगामा किया आरोप लगाया कि पोस्टमार्टम के लिए पहुंचे शव को देखने तक नहीं दिया गया। वहीं पुलिस का कहना है कि सुबह तबीयत खराब होने पर अस्पताल ले गए, लेकिन उपचार के दौरान मौत हो गई।
विज्ञापन
जानकारी के मुताबिक, मामला तारबहार थाने का है। मुंगेली निवासी श्याम मोदिकर (50) के खिलाफ ठगी का मामला दर्ज कराया गया था। आरोप है कि, श्याम मोदिकर ने जमीन रजिस्ट्रेशन और वाहन दिलाने का झांसा देकर करीब पौने चार लाख रुपये ठग लिए थे। मामले की जांच कर रही थी। इस बीच पुलिस को सूचना मिली कि आरोपी रायपुर के तेलीबांधा में परिवार के साथ रह रहा है। पुलिस ने रायपुर से श्याम मोदिकर और उसकी पत्नी को गिरफ्तार कर लिया और मंगलवार को बिलासपुर लेकर पहुंची थी।
विज्ञापन
पुलिस ने श्याम मोदिकर को अभिरक्षा में थाने में रखा गया था। इसके बाद बुधवार को सुबह अचानक आरोपी की तबीयत खराब हो गई। उसे आनन-फानन में अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। श्याम मोदिकर की पत्नी रीता मोदिकर का कहना है कि उनके ऊपर कोई आरोप नहीं है, इसके बाद भी उन्हें पकड़कर लाया गया। वह अपने पति से तीन साल से अलग रह रही थीं। उनके पास कोई ऐसा सामान भी नहीं मिला, जिससे कोई घटना हो। एक रात में ऐसा क्या हो गया, जो उनकी जान चली गई।
विज्ञापन