फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chhattisgarh ›   Bilaspur-Chhattisgarh News ›   Four people died in two separate incidents in Bilaspur

Bilaspur: बिलासपुर में हादसों का शुक्रवार, दो अलग-अलग घटनाओं में चार लोगों की मौत, परिजनों में पसरा मातम

Fri, 25 Aug 2023 06:12 PM IST
Digvijay Singh अमर उजाला नेटवर्क, बिलासपुर
अमर उजाला नेटवर्क, बिलासपुर Published by: Digvijay Singh Updated Fri, 25 Aug 2023 06:12 PM IST
सार

बिलासपुर में शुक्रवार को तड़के सुबह वेद परसदा से फ्लाई एस ब्रिक्स लेकर बिलासपुर की ओर जा रही माजदा फोरलेन पर लावर खनिज चौकी के पास खड़ी ट्रेलर के पीछे से जा टकराई जिससे माजदा चालक और हेल्पर की मौत हो गई है।

विज्ञापन
Four people died in two separate incidents in Bilaspur
बिलासपुर में सड़क हादसों में चार लोगों की मौत - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

बिलासपुर में शुक्रवार को तड़के सुबह वेद परसदा से फ्लाई एस ब्रिक्स लेकर बिलासपुर की ओर जा रही माजदा फोरलेन पर लावर खनिज चौकी के पास खड़ी ट्रेलर के पीछे से जा टकराई जिससे माजदा चालक और हेल्पर की मौत हो गई है। मिली जानकारी के अनुसार चालक महेंद्र साहू पिता भारत साहू उम्र 29 वर्ष निवासी वेदपरसदा अपने हेल्पर रविन्द्र साहू पिता अर्जुर साहू उम्र 19 वर्ष और एक अन्य टिगेश कुमार मरावी पिता जनक राम उम्र 28 वर्ष निवासी वेदपरसदा के साथ फ्लाई एस ब्रिक्स लेकर शुक्रवार की सुबह मस्तूरी की ओर से बिलासपुर की ओर आ रहे थे। सुबह लगभग 6:30 बजे हादसा हो गया। 

विज्ञापन

दो अलग-अलग हादसों में चार  लोगों की जान गई

बोलेरो और बाइक में आमने सामने टक्कर हुई जहां बाइक सवार दो युवको की मौत हो गई है। मिली जानकारी के अनुसार ग्राम डोड़की निवासी धनराज कुशाल उर्फ आयुष उम्र 17 वर्ष और रणवीर मरकाम उर्फ शानू पिता चितरंजन उम्र 15 वर्ष दोनों मस्तूरी की ओर आ रहे थे, तभी टिकारी स्कूल के पास मस्तूरी से मल्हार की ओर जा रही कार से आपने-सामने से भिड़ंत हो गई।  जिसमें दोनों  वाहनों के परखच्चे उड़ गए वहीं दोनों बाइक सवार युवकों की मौत हो गई।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed