{"_id":"68db645ab1319ec9e3005233","slug":"former-vidhan-sabha-speaker-dharamlal-kaushik-performs-groundbreaking-ceremony-for-roads-worth-rs-2-90-crore-2025-09-30","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bilaspur: पूर्व विस अध्यक्ष धरमलाल कौशिक ने किया 2.90 करोड़ से अधिक की सड़कों का भूमिपूजन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bilaspur: पूर्व विस अध्यक्ष धरमलाल कौशिक ने किया 2.90 करोड़ से अधिक की सड़कों का भूमिपूजन
Tue, 30 Sep 2025 10:33 AM IST
Lalit Kumar Singh
अमर उजाला नेटवर्क, बिलासपुर
अमर उजाला नेटवर्क, बिलासपुर
Published by: Lalit Kumar Singh
Updated Tue, 30 Sep 2025 10:33 AM IST
सार
धरमलाल कौशिक ने कार्यक्रम को संबोधित करते हुए कहा कि यह सड़क निर्माण कार्य क्षेत्र की आधारभूत संरचना को मजबूत करेगा और आमजन के आवागमन को सुगम बनाकर विकास की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम साबित होगा।
विज्ञापन
पूर्व विस अध्यक्ष धरमलाल कौशिक ने किया 2.90 करोड़ से अधिक की सड़कों का भूमिपूजन
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
छत्तीसगढ़ के पूर्व विधानसभा अध्यक्ष धरमलाल कौशिक ने बिल्हा विधानसभा क्षेत्र में 12.92 करोड़ रुपये की लागत से बनने वाली सड़कों का भूमिपूजन किया। इस अंतर्गत बिजली कार्यालय के समीप हिर्री–बिल्हा मार्ग (लंबाई 3.8 किमी, लागत 1007.57 लाख रुपये) एवं दगोरी मुख्य मढ़–मोहतरा मार्ग (लंबाई 2.5 किमी, लागत 284.43 लाख रुपये) का भूमि पूजन किया गया।
इस मौके पर धरमलाल कौशिक ने कार्यक्रम को संबोधित करते हुए कहा कि यह सड़क निर्माण कार्य क्षेत्र की आधारभूत संरचना को मजबूत करेगा और आमजन के आवागमन को सुगम बनाकर विकास की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम साबित होगा। बिल्हा और आसपास के क्षेत्र के लोग इससे सीधे लाभान्वित होंगे।
उन्होंने कहा कि क्षेत्र में जनभावनाओं के अनुरूप बिल्हा में विकास करना मेरी प्राथमिकता है। उन्होंने कहा कि बीते ढाई सालो. में बिल्हा क्षेत्र में करोड़ों का विकास होते आ रहा है। आने वाले समय में करोड़ों रुपये में विकास कार्य धरातल में उतरेगी। उन्होंने कहा कि प्रदेश सरकार गाँव और दोनों में जोर दे रही है पूरे प्रदेश में पक्की सड़कों का जाल बिछाया जा रहा है। इस अवसर पर छत्तीसगढ़ नवकरणीय ऊर्जा विकास अभिकरण (क्रेडा) के अध्यक्ष भूपेंद्र सवन्नी, अन्य पदाधिकारी और समस्त ग्रामवासी उपस्थित रहे।