फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chhattisgarh ›   Bilaspur-Chhattisgarh News ›   First installment of Mahtari Vandan Yojana transferred in Bilaspur

Bilaspur: महतारी वंदन योजना की पहली किस्त ट्रांसफर, चार लाख 26 हजार 587 महिलाओं को मिला फायदा

Sun, 10 Mar 2024 05:59 PM IST
Digvijay Singh अमर उजाला नेटवर्क, बिलासपुर (छत्तीसगढ़)
अमर उजाला नेटवर्क, बिलासपुर (छत्तीसगढ़) Published by: Digvijay Singh Updated Sun, 10 Mar 2024 05:59 PM IST
सार

बटन दबाते ही उनके खाते में एक हजार रुपये की राशि जमा हो गयी। महतारी वंदन योजना के तहत चयनित महिलाओं को साल में 12 हजार रुपये दिया जाएगा। जिले का मुख्य समारोह बहतराई स्थित इनडोर स्टेडियम में होगा।

विज्ञापन
First installment of Mahtari Vandan Yojana transferred in Bilaspur
महतारी वंदन योजना - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी और मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने आज महतारी वंदन योजना की पहली किस्त बटन दबाकर खातों में ट्रांसफर किया। जिले की चार लाख 26 हजार 587 महिलाओं को इसका फायदा मिला है। बटन दबाते ही उनके खाते में एक हजार रुपये की राशि जमा हो गयी। महतारी वंदन योजना के तहत चयनित महिलाओं को साल में 12 हजार रुपये दिया जाएगा। जिले का मुख्य समारोह बहतराई स्थित इनडोर स्टेडियम में होगा।

विज्ञापन

 

इनमें कोटा के डीकेपी स्कूल परिसर, बिल्हा के मण्डी परिसर, तखतपुर के मण्डी प्रांगण, मस्तुरी के भदौरा ग्राम में तथा रतनपुर के महामाया मंदिर परिसर से लाइव प्रसारण देखा गया। विकास कार्यों और उपलब्धियों पर आधारित प्रदर्शनी भी लगाई जा रही है। महिला एवं  बाल विकास विभाग की 8 परियोजनाओं में कुल मिलाकर 4 लाख 26 हजार 587 महिलाओं को योजना के अंतर्गत चयनित किए गए हैं। परीक्षण में 640 महिलाओं के आवेदन विभिन्न कारणों से निरस्त कर दिए गए। निर्धारित तिथि तक 4,27,227 महिलाओं के आवेदन प्राप्त हुए थे। परियोजना वार लाभान्वित हितग्राहियों के अनुसार बिलासपुर से 55 हजार 988, बिल्हा से 61हजार 644, सरकंडा से 66 हजार 171, तखतपुर से 37 हजार 543, सकरी से 47 हजार 594, मस्तुरी से 67 हजार 521 तथा कोटा से 63 हजार 995 महिलाएं शामिल हैं। 

विज्ञापन

 

जैसे ही तमाम महिलाओं के खाते में एक एक हजार रुपया आया तो हितग्राही महिलाओं के चेहरे खुशी से खिल गए। कुछ महिलाओं ने पत्रकारों से चर्चा करते हुए बताया कि वो पहले हजार रुपये का इस्तेमाल किस रूप में करेंगी। किसी ने कहा कि वो बच्चे को ट्यूशन पढ़ाएंगी तो किसी ने कहा कि वो घर के बुजुर्ग के लिए जूते ख़रीदेंगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed