Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chhattisgarh ›   bilaspur municipal corporation building map approval basic facilities

बिलासपुर नगर निगम की सख्ती: बिना बुनियादी सुविधाओं के मंजूर नहीं होगा नक्शा

Tue, 24 Nov 2026 09:46 AM IST
अमन कोशले न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बिलासपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बिलासपुर Published by: अमन कोशले Updated Tue, 24 Nov 2026 09:46 AM IST
सार

बिलासपुर नगर निगम ने अवैध प्लाटिंग और बिना सुविधाओं वाली कॉलोनियों पर रोक लगाने के लिए सख्त कदम उठाया है। अब जिन कॉलोनियों में सड़क, पेयजल और जल निकासी जैसी बुनियादी सुविधाएं उपलब्ध नहीं होंगी, वहां भवन निर्माण का नक्शा स्वीकृत नहीं किया जाएगा।

विज्ञापन
bilaspur municipal corporation building map approval basic facilities
बिलासपुर नगर निगम - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

बिलासपुर नगर निगम प्रशासन ने बिलासपुर में अवैध प्लाटिंग कर जमीन बेचने वाले बिल्डरों और भू-माफिया पर शिकंजा कसने की तैयारी शुरू कर दी है। निगम ने स्पष्ट किया है कि जिन कॉलोनियों में सड़क, पानी और जल निकासी जैसी मूलभूत सुविधाएं पहले से उपलब्ध नहीं होंगी, वहां भवन निर्माण का नक्शा स्वीकृत नहीं किया जाएगा। बुनियादी सुविधाओं के बिना विकसित की जा रही कॉलोनियों पर रोक लगाने और प्लॉट खरीदारों को भविष्य की परेशानियों से बचाने के उद्देश्य से यह सख्त कदम उठाया गया है।
विज्ञापन


प्लॉट बिक्री के बाद वादों से मुकरना भारी
शहर के विभिन्न इलाकों में जमीन कारोबारी लोगों को बेहतर सड़क, पेयजल और जल निकासी की व्यवस्था का झांसा देकर प्लॉट बेच रहे हैं। प्लॉट की बिक्री पूरी होते ही कारोबारी अपने वादों से पीछे हट जाते हैं। आम लोग जीवनभर की जमा-पूंजी लगाकर मकान का निर्माण तो करा लेते हैं, लेकिन बाद में बुनियादी सुविधाओं के अभाव में लगातार भटकते रहते हैं। मूलभूत व्यवस्थाएं न होने के कारण लोगों को रोजमर्रा के कामों में भारी परेशानियों का सामना करना पड़ता है।
विज्ञापन


बारिश के मौसम में जलभराव की विकराल समस्या
नगर निगम के अधिकारियों के अनुसार बिना योजना के बसाई गई कॉलोनियों के कारण क्षेत्रवासियों को भीषण संकट से जूझना पड़ता है। बारिश के दिनों में जल निकासी का उचित प्रबंध न होने से कॉलोनियों में जलभराव की गंभीर स्थिति बन जाती है। सस्ते प्लॉट के लालच में लोग जमीन खरीद लेते हैं, परंतु वर्षाकाल में पानी भर जाने से उनका रहना दूभर हो जाता है। निगम प्रशासन को इस संबंध में लंबे समय से लगातार शिकायतें मिल रही थीं।
विज्ञापन
विज्ञापन


नियमों की अनदेखी पर नहीं मिलेगी निर्माण अनुमति
निगम प्रशासन ने आम जनता की शिकायतों पर कड़ा रुख अपनाया है। नगर निगम के अपर आयुक्त खजांची कुम्हार ने बताया कि कॉलोनियों में बुनियादी सुविधाओं की व्यवस्था सुनिश्चित किए बिना भवन निर्माण के किसी भी नक्शे को मंजूरी नहीं दी जाएगी। निगम के इस फैसले से प्लॉट बेचकर अपनी जिम्मेदारी से भागने वाले जमीन कारोबारियों की मनमानी पर लगाम लगेगी और अब बिना विकास कार्य कराए मकान निर्माण की अनुमति पाना संभव नहीं होगा।


पुरानी कॉलोनियों में बुनियादी सुविधाएं देने का दावा
नई अवैध प्लाटिंग पर रोक लगाने के साथ ही पहले से विकसित हो चुकी कॉलोनियों के रहवासियों की समस्याएं भी निगम प्रशासन के सामने बड़ी चुनौती बनी हुई हैं। इन पुरानी कॉलोनियों में लोग लंबे समय से मकान बनाकर रह रहे हैं, लेकिन वे आज भी सड़क, नाली और पानी जैसी प्राथमिक सुविधाओं से वंचित हैं। नगर निगम प्रशासन ने दावा किया है कि आने वाले दिनों में ऐसी कॉलोनियों में बुनियादी सुविधाएं पहुंचाने के लिए कार्य योजना बनाकर विकास कार्य कराए जाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed