फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chhattisgarh ›   Bilaspur-Chhattisgarh News ›   Excise inspector died in a road accident in Bilaspur

Bilaspur Accident: कार अनियंत्रित होकर पोल से टकराई, आबकारी निरीक्षक की मौत; पत्नी लड़ रही जिंदगी से जंग

Sat, 10 Jun 2023 07:25 PM IST
अनुज कुमार अमर उजाला नेटवर्क, बिलासपुर
अमर उजाला नेटवर्क, बिलासपुर Published by: अनुज कुमार Updated Sat, 10 Jun 2023 07:25 PM IST
सार

बिलासपुर में सड़क दुर्घटना में आबकारी निरीक्षक की मौत हो गई। जबकि पत्नी घायल हो गई है। जिसे रायपुर के लिए रेफर कर दिया गया है।

विज्ञापन
Excise inspector died in a road accident in Bilaspur
बिलासपुर में सड़क दुर्घटना - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

बिलासपुर में सड़क दुर्घटना में आबकारी निरीक्षक की मौत हो गई। वहीं उनकी पत्नी गंभीर रूप से घायल हो गई। घटना तब हुई जब अधिकारी अपने पत्नी के साथ सड़क मार्ग से रायपुर जा रहे थे। इसी दौरान भोजपुरी टोल नाका के पास उनकी कार अनियंत्रित होकर पोल से टकरा गई। यह घटना हिर्री थाना क्षेत्र में हुई है।

विज्ञापन

दरअसल, बिलासपुर पुलिस के अनुसार शनिवार की दोपहर मुलत जांजगीर जिले के निवासी आबकारी अधिकारी विष्णु साहू का तीन माह पहले सुकमा से बिलासपुर आये थे। जिनका वेलकम डिस्टलरी में असिस्टेंट डीईओ के रूप मे ड्यूटी लगा था। शनिवार कि दोपहर करीब 2 बजे के आसपास अपनी कार में पत्नी भूमिका साहू के साथ सवार होकर रायपुर के लिए निकले हुए थे।

विज्ञापन
विज्ञापन

इस दौरान उनकी कार हिर्री थाना क्षेत्र के भोजपुरी टोल नाका के आसपास अनियंत्रित होकर खंभे से टकरा गई। जिनकी कार अनियंत्रित होकर खेत में जा घुसी। इस घटना में आबकारी अधिकारी विष्णु की मौके पर ही मौत हो गई। वहीं उनकी पत्नी भूमिका की घायल हो गई। जिसे हालत गंभीर में सरगांव अस्पताल में भर्ती कराया था। वहां से उन्हें रायपुर रेफर कर दिया है।

विज्ञापन

बताया जा रहा है कि अधिकारी अपनी स्विफ्ट डिजायर कार को हादसे के वक्त खुद चला रहे थे। मृतक विष्णु साहू की बहन निधि साहू डिप्टी कलेक्टर है। मृतक की शादी एक वर्ष पहले ही हुई थी। जो 3 माह पहले सुकमा से बिलासपुर आये थे। फिलहाल, पुलिस हिर्री पुलिस आगे की कार्रवाई में जुटी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed