फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chhattisgarh ›   Bilaspur-Chhattisgarh News ›   Deputy CM Bhupesh Baghel attack in Bilaspur

'पद देखकर नहीं होती कार्रवाई' : साव बोले- छत्तीसगढ़ को लूटने वाले बख्शें नहीं जाएंगे, जांच का सामना करें बघेल

Mon, 18 Mar 2024 05:35 PM IST
Digvijay Singh अमर उजाला नेटवर्क, बिलासपुर (छत्तीसगढ़)
अमर उजाला नेटवर्क, बिलासपुर (छत्तीसगढ़) Published by: Digvijay Singh Updated Mon, 18 Mar 2024 05:35 PM IST
सार

डिप्टी सीएम ने कहा कि एजेंसियां कानून सम्मत कार्य कर रही हैं, इस कार्रवाई का चुनावी कार्रवाई से कोई लेना देना नहीं है। जांच के बाद एफआईआर दर्ज हुई है, एफआईआर दर्ज होने के बाद पेट में दर्द क्यों हो रहा है।

विज्ञापन
Deputy CM Bhupesh Baghel attack in Bilaspur
डिप्टी सीएम अरुण साव का भूपेश बघेल पर हमला - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

महादेव एप मामले में डिप्टी सीएम अरुण साव ने कहा कि जिस तरह भूपेश बघेल बोल रहे हैं उससे साफ है कि चोर की दाढ़ी में तिनका है, मामले में न्यायालयीन प्रक्रिया और कार्रवाई हो रही है। डिप्टी सीएम ने कहा कि गूगल में 508 करोड़ सर्च करने पर भूपेश बघेल का उल्लेख मिलता है। कानूनी प्रक्रिया और कानूनी कार्रवाई किसी के पद और कद को देखकर नहीं होती है।

विज्ञापन

 

डिप्टी सीएम ने कहा कि एजेंसियां कानून सम्मत कार्य कर रही हैं, इस कार्रवाई का चुनावी कार्रवाई से कोई लेना देना नहीं है। जांच के बाद एफआईआर दर्ज हुई है, एफआईआर दर्ज होने के बाद पेट में दर्द क्यों हो रहा है। उन्होंने कहा कि बेटिंग एप के जरिए युवाओं के भविष्य से खेला गया और आकाओं के एटीएम के रूप में कार्य किया गया। कोई भी कितना भी बड़ा हो कार्रवाई होनी चाहिए।

विज्ञापन


विज्ञापन
विज्ञापन

 

अरुण साव ने आगे कहा कि छग को लूटने और बर्बाद करने वालों को किसी भी सूरत में बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। राजनीतिक विद्वेष में कार्रवाई के आरोप बेबुनियाद और निराधार हैं। राजनीतिक विद्वेष वश कार्रवाई की सरकार की कोई मंशा नहीं है। भूपेश बघेल न्यायालयीन प्रक्रिया और कार्रवाई का सामना करें।  अनाप- सनाप बयानबाज़ी से कुछ होने वाला नहीं है। जांच की कार्रवाई लंबे समय से चल रही है, जांच के आधार पर ही कार्रवाई हो रही है। भगवान के नाम पर जालसाजी और धोखाधड़ी करने वालों पर महादेव का प्रहार निश्चित है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed