फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chhattisgarh ›   Bilaspur-Chhattisgarh News ›   Deputy CM and Health Minister TS Singh Deo gave statement on strike of health workers

काम पर लौटें स्वास्थ्य कर्मचारी: सैलरी के मुद्दे पर खुलकर बोले डिप्टी सीएम सिंहदेव, आगामी चुनाव पर दिया बयान

Fri, 25 Aug 2023 10:29 PM IST
अनुज कुमार अमर उजाला नेटवर्क, बिलासपुर
अमर उजाला नेटवर्क, बिलासपुर Published by: अनुज कुमार Updated Fri, 25 Aug 2023 10:29 PM IST
सार

स्वास्थ्य मंत्री टीएस सिंहदेव ने कहा कि हड़ताली काम पर जल्दी वापस आ जाएं तो अच्छा है। सहानुभूति पूर्वक मांगों पर प्रयास पहल हो रहा है, ऐसे में हड़ताल में जाने का कोई औचित्य नहीं है। आगामी चुनाव में कांग्रेस की स्थिति को लेकर भी बयान जारी किया।

विज्ञापन
Deputy CM and Health Minister TS Singh Deo gave statement on strike of health workers
स्वास्थ्य मंत्री टीएस सिंहदेव - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

स्वास्थ्यकर्मियों के हड़ताल पर डिप्टी सीएम और स्वास्थ्य मंत्री टीएस सिंहदेव ने कहा कि हिंदुस्तान में कहीं ऐसी व्यवस्था नहीं कि 12 महीने काम करें और 13 महीने की सैलरी दें। जो व्यवस्था हिंदुस्तान में कहीं नहीं। उसे छत्तीसगढ़ में कैसे पहले कर सकते हैं। यूनियन वाले दबाव बनाने के लिए ऐसी मांगों को उठाते हैं। ताकि उनमें से कोई एक मांग पूरी हो जाए। हड़ताली काम पर जल्दी वापस आ जाएं तो अच्छा है। सहानुभूति पूर्वक मांगों पर प्रयास पहल हो रहा है, ऐसे में हड़ताल में जाने का कोई औचित्य नहीं है।

विज्ञापन

आगामी चुनाव में कांग्रेस की स्थिति को लेकर डिप्टी सीएम टीएस सिंहदेव ने कहा कि कांग्रेस की सरकार ने अच्छा काम किया है। छत्तीसगढ़ को सरकार ने पहचान दी है। जिसको लेकर हम लोगों के बीच जाना चाहेंगे। लेकिन इसके बावजूद अगर दो तिहाई से कम सीट आए तो मुझे व्यक्तिगत निराशा होगी। 75 पार की बात है। 90 के हाउस में 60 से कम नहीं आना चाहिए। सिंपल बहुमत से जितना ऊपर आए उतना अच्छा है।
 
विज्ञापन
विज्ञापन

भाजपा पर निशाना साधते हुए टीएस ने कहा कि आजकल देखने में आ रहा है कि एक विशेष अभियान चल रहा हैय़ कुछ इधर से उधर हो जाता है। यह मतदाताओं के लिए भी संकेत है। इस तरह की व्यवस्था बनाने की जब लोग कोशिश कर रहे हैं तो किसी बीच वाले को वोट मत दीजिए। जिस पार्टी को आप चाहते हैं। उसे जाकर खुलकर वोट दें। 
 
विज्ञापन

ताकि बीच के लोग जो सरकार गिराने की कोशिश में लग जाते हैं। उनको यह मौका न मिले। छापे के नाम पर कांग्रेस को टारगेट किया जा रहा है। सवाल खड़े होता है किसी विशेष दिन ही छापा क्यों, यह बातें उठ रही है। इसमें कांग्रेस और संबंधित लोगों को टारगेट किया जा रहा है। माहौल यही बन रहा है कि जानबूझकर प्रताड़ित करने के लिए ये सब किया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed