फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chhattisgarh ›   Bilaspur-Chhattisgarh News ›   Congress leader and land mafia Akbar Khan arrested case registered for land grabbing and abetment to suicide i

Bilaspur: कांग्रेस नेता और भूमाफिया अकबर खान गिरफ्तार, जमीन हड़पने और आत्महत्या के लिए उकसाने का दर्ज है मामला

Sun, 14 Apr 2024 05:18 PM IST
Digvijay Singh अमर उजाला नेटवर्क, बिलासपुर (छत्तीसगढ़)
अमर उजाला नेटवर्क, बिलासपुर (छत्तीसगढ़) Published by: Digvijay Singh Updated Sun, 14 Apr 2024 05:18 PM IST
सार

दरअसल चार अक्तूबर 2022 को चांटीडीह के रहवासी और कांग्रेस नेता रज्जब अली ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली थी। मौत के बाद परिजनों को सुसाइड नोट मिला था, जो सीएम के नाम लिखा गया था।

विज्ञापन
Congress leader and land mafia Akbar Khan arrested case registered for land grabbing and abetment to suicide i
कांग्रेस नेता और भूमाफिया अकबर खान गिरफ्तार - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

बिलासपुर के सरकंडा पुलिस ने कांग्रेस नेता और भूमाफिया अकबर खान को गिरफ्तार कर लिया है। कांग्रेस नेता को बिलासपुर शहर से लगे चांटीडीह के व्यापारी और कांग्रेसी नेता रज्जब अली को प्रताड़ित कर आत्महत्या के लिए उकसाने के मामले में पुलिस ने गिरफ्तार किया है। मामला सरकंडा थाना क्षेत्र का है।

विज्ञापन

 

दरअसल चार अक्तूबर 2022 को चांटीडीह के रहवासी और कांग्रेस नेता रज्जब अली ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली थी। मौत के बाद परिजनों को सुसाइड नोट मिला था, जो सीएम के नाम लिखा गया था। मामले में विवाद बढ़ने के बाद पुलिस ने कांग्रेस नेता अकबर खान और तैय्यब हुसैन के खिलाफ जुर्म दर्ज कर लिया था। लेकिन उनकी गिरफ्तारी नहीं हुई थी। पुलिस रिकॉर्ड में उन्हें फरार बताया जा रहा था।

विज्ञापन

 

अकबर खान को पिछले कुछ दिनों से गिरफ्तारी की भनक लग गई थी। वह फरार चल रहा था। पुलिस को आज मुखबिरों से सूचना मिली कि अकबर खान घर आया है। पुलिस उसे गिरफ्तार करने पहुंची तो वह बुर्का पहनकर पुलिस को चकमा देने की फिराक में था, लेकिन पुलिस इस बार चूक नहीं की और उसे गिरफ्तार कर लिया। बता दें, कि अकबर खान के खिलाफ धमकाकर जमीन हड़पने और आत्महत्या के लिए उकसाने का मामला दर्ज है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed