फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chhattisgarh ›   Bilaspur-Chhattisgarh News ›   chhattisgarh police arrested eight youths in drink and drive case in bilaspur

चलती कार में खुला बार: खुली डिक्की में शराब पीकर कर रहे थे हंगामा, पुलिस ने पीछा कर आठ का किया गिरफ्तार

Sat, 01 Apr 2023 07:54 PM IST
मोहनीश श्रीवास्तव न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बिलासपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बिलासपुर Published by: मोहनीश श्रीवास्तव Updated Sat, 01 Apr 2023 07:54 PM IST
सार

तलाशी के दौरान पुलिस को कार से शराब की बोतल और अन्य चीजें बरामद हुई हैं। जिस पर पुलिस ने सभी आरोपियों को गिरफ्तार कर ड्रिंक एंड ड्राइव और आबकारी एक्ट के तहत विधिवत कार्यवाही करते हुए सभी आरोपियों को जेल दाखिल कर दिया है। 

विज्ञापन
chhattisgarh police arrested eight youths in drink and drive case in bilaspur
चलती कार में शराब पीते हुए हुड़दंग करने वाले युवक गिरफ्तार। - फोटो : संवाद

विस्तार

छत्तीसगढ़ के बिलासपुर में शराब पीते हुए हंगामा करने वाले आठ युवकों को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। पकड़े गए आरोपी शुक्रवार रात चलती कार की खुली डिक्की में बैठकर शराब पी रहे थे। इसका किसी ने वीडियो बना लिया और सोशल मीडिया पर डाल दिया। पुलिस को जानकारी लगी तो पेट्रेलिंग टीम ने कार का पीछा कर युवको को पकड़ लिया। युवकों का यह हंगामेदार वीडियो वायरल है। मामला सिविल लाइन थाना क्षेत्र का है।
विज्ञापन


विज्ञापन


जानकारी के मुताबिक, व्यापार विहार के पास एक तेज रफ्तार कार में सवार कुछ युवक हुड़दंग कर रहे थे। कार की खुली डिक्की में बैठकर फर्राटे भरते हुए राहगीरों से आपत्तिजनक व्यवहार करते रहे। युवक बोतल और डिस्पोजल गिलास लेकर घूम-घूमकर शराब पी रहे थे। उनके हुड़दंग का वीडियो किसी ने अपने मोबाइल में कैद कर लिया और वायरल कर दिया। इसके बाद पुलिस की पेट्रोलिंग टीम ने नशे में धुत युवकों को पकड़ लिया। 
विज्ञापन
विज्ञापन




तलाशी के दौरान पुलिस को कार से शराब की बोतल और अन्य चीजें बरामद हुई हैं। जिस पर पुलिस ने सभी आरोपियों को गिरफ्तार कर ड्रिंक एंड ड्राइव और आबकारी एक्ट के तहत विधिवत कार्यवाही करते हुए सभी आरोपियों को जेल दाखिल कर दिया है। साथ ही स्कोडा कार को पुलिस ने मोटर व्हीकल एक्ट के तहत जब्त किया है। पकड़े गए आरोपियों में देवरीखुर्द निवासी लोकेश कुमार, तिफरा का शैलेंद्र मोहले, सरकंडा का हजारी साहू, विनोबा नगर का पंकज यादव, रिंग रोड का चंद्रशेखर खैरवार, विद्यानगर का प्रखर पटेल मोपका का परितोष और वैष्णवी बिहार का रहने वाले सोमेश्वर राव शामिल है। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed