फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chhattisgarh ›   Bilaspur-Chhattisgarh News ›   chhattisgarh high court asked for google map in raipur chowpatty case

रायपुर चौपाटी मामला: छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट ने गूगल मैप के दस्तावेज मांगे; पूर्व मंत्री मूणत ने लगाई है याचिका

Mon, 16 Jan 2023 04:07 PM IST
मोहनीश श्रीवास्तव न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बिलासपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बिलासपुर Published by: मोहनीश श्रीवास्तव Updated Mon, 16 Jan 2023 04:07 PM IST
सार

इस मामले में चीफ जस्टिस के डिवीजन बेंच में आज सुनवाई हुई। पिछली सुनवाई में डिवीजन बेंच ने राज्य शासन, स्मार्ट सिटी लिमिटेड, नगर निगम और कलेक्टर रायपुर को नोटिस जारी कर जवाब तलब किया था।

विज्ञापन
chhattisgarh high court asked for google map in raipur chowpatty case
छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट - फोटो : Social media

विस्तार

छत्तीसगढ़ के रायपुर स्थित निर्माणाधीन चौपाटी मामले में सोमवार को बिलासपुर हाईकोर्ट ने याचिकाकर्ता से गूगल मैप के दस्तावेज प्रस्तुत करने के निर्देश दिए हैं। अब इस मामले में शुक्रवार को अगली सुनवाई होगी। इससे पहले राज्य सरकार की ओर से पेश की गई दलील में कहा गया कि याचिका में जिक्र किए गए स्थल पर निर्माण कार्य नहीं हुआ है, जिसपर याचिकाकर्ता की ओर से आपत्ति की गई। 

विज्ञापन


दरअसल, चौपाटी निर्माण के खिलाफ पूर्व मंत्री राजेश मूणत ने एक जनहित याचिका दायर की है। याचिका में रायपुर मास्टर प्लान का उल्लंघन करने का जिक्र किया गया है। साथ ही बताया गया है कि निर्माणाधीन चौपाटी के पास एजुकेशन हब होने की बात की गई है। याचिका में कहा गया है कि चौपाटी निर्माण से असामाजिक तत्वों का यहां जमावड़ा हो सकता है, जिससे बच्चे परेशान होंगे।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed