{"_id":"6457c68f084351102c0f3133","slug":"chhattisgarh-bjp-state-president-arun-saw-target-bhupesh-government-on-ed-raid-2023-05-07","type":"story","status":"publish","title_hn":"'छत्तीसगढ़ सरकार कांग्रेस का ATM': BJP प्रदेश अध्यक्ष बोले- शराबबंदी का वादा कर दो हजार का शराब घोटाला कर दिया","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
'छत्तीसगढ़ सरकार कांग्रेस का ATM': BJP प्रदेश अध्यक्ष बोले- शराबबंदी का वादा कर दो हजार का शराब घोटाला कर दिया
Sun, 07 May 2023 09:11 PM IST
मोहनीश श्रीवास्तव
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बिलासपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बिलासपुर
Published by: मोहनीश श्रीवास्तव
Updated Sun, 07 May 2023 09:11 PM IST
सार
छत्तीसगढ़ भाजपा प्रदेश अध्यक्ष साव ने कहा कि, इस तरह के भ्रष्टाचार की कल्पना नहीं थी। नकली शराब से कई लोगों की जानें गई होंगी। नकली शराब की बोतल में होलोग्राम लगाकर बेचा गया। छत्तीसगढ़ की जनता को लूटा जा रहा है। हम मांग करते हैं कि मामले की सुनवाई फास्ट ट्रैक कोर्ट में हो।
विज्ञापन
अरुण साव, अध्यक्ष्र छत्तीसगढ़ भाजपा।
- फोटो : संवाद
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
छत्तीसगढ़ में प्रवर्तन निदेशालय की कार्रवाई, गिरफ्तारी और शराब से अवैध कमाई का मामला सामने आने के बाद भाजपा ने कांग्रेस पर निशाना साधा है। प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष अरुण साव ने कहा कि, छत्तीसगढ़ सरकार कांग्रेस का एटीएम है। प्रदेश में पूर्ण शराबबंदी का वादा कर सरकार बनाने वाली कांग्रेस ने शराब का ही बड़ा घोटाला कर दिया। प्रदेश अध्यक्ष साव रविवार को बिलासपुर में मीडिया से बात कर रहे थे। ईडी ने शराब घोटाले और मनी लॉन्ड्रिंग में रायपुर मेयर के बड़े भाई और कारोबारी अनवर ढेबर को गिरफ्तार किया है।
विज्ञापन
यह भी पढ़ें...Chhattisgarh: IAS टुटेजा और ढेबर शराब सिंडिकेट के सरगना, ED बोली- भ्रष्टाचार के पैसे का इस्तेमाल चुनाव में हुआ
विज्ञापन
भाजपा अध्यक्ष साव ने कहा कि, ईडी ने जो प्रेस रिलीज जारी की है, उसके मुताबिक कांग्रेस ने शराब से दो हजार करोड़ रुपये का घोटाला और अवैध कमाई की है। नकली शराब दुकानों में सप्लाई की गई। शराब की ऑफ द रिकॉर्ड बिक्री की गई। शराब गोदामों से सीधा दुकानों तक पहुंची। करोड़ों का करप्शन किया गया। उन्होंने कहा कि, मार्च से ईडी की जांच चल रही थी। ईडी ने बताया कि शराब घोटाला करने पूरा सिस्टम बनाया गया। शराब से राजस्व आय होती है, पर अवैध कमाई कहां गई। सरकार को यह स्पष्ट करना चाहिए।
विज्ञापन
साव ने कहा कि, इस तरह के भ्रष्टाचार की कल्पना नहीं थी। नकली शराब से कई लोगों की जानें गई होंगी। नकली शराब की बोतल में होलोग्राम लगाकर बेचा गया। छत्तीसगढ़ की जनता को लूटा जा रहा है। हम मांग करते हैं कि मामले की सुनवाई फास्ट ट्रैक कोर्ट में हो। उन्होंने कहा कि, सीएम को इस्तीफा दे देना चाहिए। राज्य सरकार को ये स्पष्ट करना चाहिए कि हाइएस्ट एक्जीक्यूटिव कौन है, जिसके बारे में ईडी ने लिखा है। शराब को लेकर सरकार में जो खेल चला रहा था, वो सब लोगों को मालूम हो गया था। प्रदेश में दो तरह की शराब मिल रही है, जिसका अब खुलासा हुआ है।