फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chhattisgarh ›   Bilaspur-Chhattisgarh News ›   chhattisgarh BJP state president Arun Saw on TS Singhdev being made deputy CM

'ताम्रध्वज की क्या गलती है': साव बोले- गृहमंत्री भी दौड़ में थे; सिंहदेव को बना भूपेश के अधिकारों में कटौती की

Thu, 29 Jun 2023 08:31 PM IST
मोहनीश श्रीवास्तव न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बिलासपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बिलासपुर Published by: मोहनीश श्रीवास्तव Updated Thu, 29 Jun 2023 08:31 PM IST
सार

भाजपा प्रदेश अध्यक्ष अरुण साव ने कहा कि, चार महीने की सरकार बची है, तो कांग्रेस नई-नई नियुक्तियां कर रही है। यह बाताता है कि कांग्रेस कितनी डरी हुई और घबराई हुई है, लेकिन इससे पार्टी को कोई लाभ नहीं होने वाला है। इससे कांग्रेस की अंर्तकलह बढ़ेगी। 

विज्ञापन
chhattisgarh BJP state president Arun Saw on TS Singhdev being made deputy CM
अरुण साव, अध्यक्ष्र छत्तीसगढ़ भाजपा। - फोटो : संवाद

विस्तार

छत्तीसगढ़ में हुए सियासी घटनाक्रम को लेकर राजनीतिक बयानबाजी जारी है। टीएस सिंहदेव को प्रदेश का उप मुख्यमंत्री घोषित किए जाने के बाद भाजपा ने कांग्रेस पर हमला बोला है। प्रदेश अध्यक्ष अरुण साव ने कहा कि, चला चली की बेला में चार महीने की सरकार बची है। ऐसा करके कांग्रेस के केंद्रीय नेतृत्व ने भूपेश बघेल के अधिकारों में कटौती की है। प्रदेश अध्यक्ष साव गुरुवार को बिलासपुर में मीडिया से बात कर रहे थे। 

विज्ञापन


यह भी पढ़ें...'कभी रोटेशनल सीएम की बात नहीं कही': सिंहदेव बोले- लेकिन एक दिन की भी जिम्मेदारी महत्वपूर्ण, देर आए दुरुस्त आए
विज्ञापन


कांग्रेस संघर्ष के दौर से गुजर रही है
भाजपा अध्यक्ष ने कहा कि, ताम्रध्वज साहू का भी उप मुख्यमंत्री के लिए नाम प्रचारित किया गया था। ऐसे में मंत्री ताम्रध्वज साहू की क्या गलती है, उन्हें भी उप मुख्यमंत्री क्यों नहीं बनाया गया। कहा कि, इससे कांग्रेस को कोई लाभ नहीं होगा। कांग्रेस पार्टी संघर्ष के दौर से गुजर रही है। इनके नेताओं में झगड़े चल रहे हैं। पहले पीसीसी चीफ को सैलजा ने आईना दिखाया। अब कांग्रेस ने भूपेश बघेल को दिखा दिया है। 
विज्ञापन
विज्ञापन


यह भी पढ़ें...'60 दिन के लिए Deputy CM बनाकर बाबा को झुनझुना पकड़ाया': रमन ने CM पर कसा तंज, कहा-भूपेश है तो भ्रष्टाचार है

नई-नई नियुक्तियां बता रही कि कांग्रेस डरी हुई है
उन्होंने कहा कि, आगे छत्तीसगढ़ की जनता कांग्रेस को आईना दिखाएगी। जनता ने तय कर लिया है कांग्रेस सरकार को उखाड़ फेंकना है। अब जबकि चार महीने की सरकार बची है, तो कांग्रेस नई-नई नियुक्तियां कर रही है। यह बाताता है कि कांग्रेस कितनी डरी हुई और घबराई हुई है, लेकिन इससे पार्टी को कोई लाभ नहीं होने वाला है। इससे कांग्रेस की अंर्तकलह बढ़ेगी। जनता साढ़े चार साल से उनके झगड़े को भोग रही है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed