फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chhattisgarh ›   raman singh said on ts singh and cm bhupesh, says By making Deputy CM for 60 days

'60 दिन के लिए Deputy CM बनाकर बाबा को झुनझुना पकड़ाया': रमन ने CM पर कसा तंज, कहा-भूपेश है तो भ्रष्टाचार है

Thu, 29 Jun 2023 02:17 PM IST
ललित कुमार सिंह अमर उजाला ब्यूरो, रायपुर
अमर उजाला ब्यूरो, रायपुर Published by: ललित कुमार सिंह Updated Thu, 29 Jun 2023 02:17 PM IST
सार

भाजपा के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष और छत्तीसगढ़ के पूर्व सीएम रमन सिंह ने कांग्रेस हाईकमान की ओर से टीएस सिंहदेव को डिप्टी सीएम बनाने पर कांग्रेस पर जमकर हमला बोला है। उन्होंने सीएम भूपेश बघेल और टीएस बाबा पर तंज भी कसा है।

विज्ञापन
raman singh said on ts singh and cm bhupesh, says By making Deputy CM for 60 days
पूर्व सीएम रमन ने मंत्री सिंहदेव और सीएम भूपेश पर कसा तंज - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी

विस्तार

भाजपा के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष और छत्तीसगढ़ के पूर्व सीएम रमन सिंह ने कांग्रेस हाईकमान की ओर से टीएस सिंहदेव को डिप्टी सीएम बनाने पर कांग्रेस पर जमकर हमला बोला है। उन्होंने सीएम भूपेश बघेल और टीएस बाबा पर तंज भी कसा है। आज गुरुवार को छत्तीसगढ़ के पूर्व मुख्यमंत्री ने पत्रकार वार्ता कर कहा कि कल देर शाम को कांग्रेस ने एक फरमान जारी करके टीएस सिंहदेव को एक अनौपचारिक पद दिया है। छत्तीसगढ़ के इतिहास में ये पहली बार है जब मात्र 60 दिन के लिए किसी व्यक्ति को उप मुख्यमंत्री बनाया गया है। 

विज्ञापन


विज्ञापन


उन्होंने कहा कि केवल 60 दिन के लिए उप मुख्यमंत्री बनाकर बाबा को झुनझुना पकड़ाया गया है और बाबा भी बहुत प्रसन्न दिखाई दे रहे हैं। हालाकि पहले भी उनकी हालत क्या थी, वह बार-बार व्यक्त कर चुके हैं, ढाई साल का वादा था जो पूरा नहीं हो पाया। 120 दिन के लिए डिप्टी सीएम बनाया गया है, जिसमें से 2 महीने आचार संहिता में लग जाएंगे, तो बाकी 60 दिन के लिए उप मुख्यमंत्री बनाकर बाबा को झुनझुना पकड़ा दिया गया है। 
विज्ञापन
विज्ञापन


मुख्यमंत्री भूपेश बघेल पर निशाना साधते हुए पूर्व सीएम ने कहा कि कांग्रेस की हालत पूरे छत्तीसगढ़ में सुकमा से लेकर सरगुजा तक खराब है। सारे सर्वे रिपोर्ट यह बता चुके हैं कि कांग्रेस की सरकार दोबारा लौटकर नहीं आ रही है। कांग्रेस में चिंतन के दौर के बाद एक बड़ा निर्णय लेते हुए मुख्यमंत्री के पद से भूपेश बघेल का चेहरा हटा दिया गया है। इसका मतलब ये है कि जिस भूपेश पर भरोसा है का नारा लगता रहा है अब यह तय हो गया भूपेश है तो भ्रष्टाचार है। कांग्रेस के केंद्रीय नेतृत्व ने भी स्वीकार कर लिया। इसका नतीजा ये हुआ कि जो कांग्रेस कहती थी कि भाजपा का सीएम फेस कौन है? उनको मजबूरी में कहना पड़ा कि मुख्यमंत्री भूपेश बघेल का चेहरा नहीं सामूहिक नेतृत्व में चुनाव लड़ा जाएगा। 


रमन ने कहा कि कि मुझे लगता है कि आज सामूहिक नेतृत्व का प्रश्न जब छत्तीसगढ़ में आ गया है तो यह मान लिया जाए कि मुख्यमंत्री भूपेश बघेल के ऊपर से केंद्रीय नेतृत्व का भरोसा उठ चुका है। यह पदस्थापना जो हुई है वो राज्य के भले के लिए नहीं बल्कि सिर्फ महत्वकांक्षा की पुष्टि के लिए हुई है, जिसका प्रदेश की राजनीति पर कोई प्रभाव नहीं पड़ेगा। 

आदिवासी नेता नंदकुमार साय के छत्तीसगढ़ राज्य औद्योगिक विकास निगम के अध्यक्ष बनाए जाने पर पूर्व मुख्यमंत्री रमन ने कहा कि जिस नंदकुमार साय ने यह कहकर भाजपा से विदा लिया कि उन्हें भाजपा में महत्व नहीं दिया जा रहा है, उनको बीजेपी ने जनजाति आयोग के राष्ट्रीय अध्यक्ष का पद दिया था। आज कांग्रेस में रहकर उन्हें निगम मंडल के एक अदने से पद से संतुष्ट होना पड़ रहा है। तंज कसते हुए कहा कि इस अभूतपूर्व उपलब्धि पर उन्हें हार्दिक बधाई देता हूं। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed