{"_id":"63e08e28e8b8d77bec125aea","slug":"chhattisgarh-bilaspur-stone-pelting-on-vande-bharat-express-coach-window-glass-broken-furor-2023-02-06","type":"story","status":"publish","title_hn":"Chhattisgarh: बिलासपुर में वंदे भारत एक्सप्रेस पर फिर हुआ पथराव, कोच का शीशा टूटा, मचा हड़कंप","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Chhattisgarh: बिलासपुर में वंदे भारत एक्सप्रेस पर फिर हुआ पथराव, कोच का शीशा टूटा, मचा हड़कंप
Mon, 06 Feb 2023 10:51 AM IST
पूजा त्रिपाठी
अमर उजाला नेटवर्क, बिलासपुर (छत्तीसगढ़)
अमर उजाला नेटवर्क, बिलासपुर (छत्तीसगढ़)
Published by: पूजा त्रिपाठी
Updated Mon, 06 Feb 2023 10:51 AM IST
सार
घटना की सूचना मिलते ही आरपीएफ ने जांच शुरू कर दी है। बताया जा रहा है कि अब तक पथराव में 5 कोच के 9 विंडो क्षतिग्रस्त हो चुके हैं।
विज्ञापन
वंदे भारत एक्स्प्रेस पर छत्तीसगढ़ के बिलासपुर में पथराव
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
छत्तीसगढ़ के बिलासपुर में सोमवार सुबह एक बार फिर वंदे भारत एक्सप्रेस पथराव का शिकार हुई। चलती ट्रेन पर पथराव होने से यात्रियों में हड़कंप मच गया। इससे कुछ कोच की खिड़कियों के शीशे भी टूट गए।
विज्ञापन
जानकारी अनुसार आज जब वंदे भारत एक्सप्रेस बिलासपुर के दाधापारा के पास से गुजर रही थी, तब कुछ शरारती तत्वों ने ट्रेन पर पथराव कर दिया। पथराव के चलते यात्रियों में हड़कंप मच गया। लोग अपनी सीटों से नीचे हो गए कि कहीं उन्हें चोट न लग जाए।
विज्ञापन
घटना की सूचना मिलते ही आरपीएफ ने जांच शुरू कर दी है। बताया जा रहा है कि अब तक पथराव में 5 कोच के 9 विंडो क्षतिग्रस्त हो चुके हैं।