फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chhattisgarh ›   Bilaspur-Chhattisgarh News ›   CG election 2023 Chandni Bhardwaj resigns accusing BJP of neglect

CG election 2023: चांदनी भारद्वाज ने BJP पर उपेक्षा का आरोप लगाते हुए दिया इस्तीफा, JCCJ का थामा दामन

Sat, 21 Oct 2023 02:55 PM IST
Digvijay Singh अमर उजाला नेटवर्क, बिलासपुर (छत्तीसगढ़)
अमर उजाला नेटवर्क, बिलासपुर (छत्तीसगढ़) Published by: Digvijay Singh Updated Sat, 21 Oct 2023 02:55 PM IST
सार

चांदनी ने कहा कि भाजपा में पूछपरख नहीं होने से उन्हें घुटन महसूस हो रही थी, जिसके कारण उन्होंने पार्टी छोड़ना मुनासिब समझा। अब उन्होंने मस्तूरी से जोगी कांग्रेस का दामन थामा है। 

विज्ञापन
CG election 2023 Chandni Bhardwaj resigns accusing BJP of neglect
चांदनी भारद्वाज ने जोगी कांग्रेस का थामा दामन - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

छत्तीसगढ़ में विधानसभा चुनाव में प्रत्याशियों की घोषणा के बाद अब पार्टी में विरोध के स्वर भी उठने लगे हैं। बिलासपुर जिले की मस्तूरी विधानसभा सीट से भाजपा प्रत्याशी डॉ. कृष्णमूर्ति बांधी की खिलाफ बगावत करते हुए जिला पंचायत सदस्य चांदनी भारद्वाज ने पार्टी छोड़कर जोगी कांग्रेस का दामन थामन लिया हैं। 

विज्ञापन

 

शनिवार को बिलासपुर प्रेस क्लब में चांदनी भारद्वाज ने पत्रकारों से बातचीत के दौरान उन्होंने बताया कि वह लंबे समय से मस्तूरी विधानसभा में एक्टिव है। उनकी मां कमला देवी पाटले जांजगीर से सांसद रही हैं। उनका पूरा परिवार भाजपा से जुड़ा हुआ है। वो खुद अपनी शादी के बाद से भाजपा कार्यकर्ता के रूप में काम करती रहीं हैं। इस दौरान मस्तूरी से वह जनपद अध्यक्ष भी बनीं, जिसके बाद भी पार्टी ने उन्हें कोई तवज्जो नहीं दिया।  

विज्ञापन

 

चांदनी ने कहा कि भाजपा में पूछपरख नहीं होने से उन्हें घुटन महसूस हो रही थी, जिसके कारण उन्होंने पार्टी छोड़ना मुनासिब समझा। अब उन्होंने मस्तूरी से जोगी कांग्रेस का दामन थामा है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

मस्तूरी विधानसभा से चुनाव लड़ेंगीं चांदनी 

पूर्व लोकसभा सांसद की बेटी जनपद अध्यक्ष चांदनी भारद्वाज ने टिकट न मिलने से नाराजगी जताते हुए भारतीय जनता पार्टी का साथ छोड़ जनता कांग्रेस छत्तीसगढ़ जोगी में शामिल हो गई हैं। उन्होंने मस्तूरी विधानसभा से भाजपा और कांग्रेस के खिलाफ जोगी कांग्रेस की ओर से चुनाव लड़ने का ऐलान भी कर दिया है। 


आज बिलासपुर प्रेस क्लब में पत्रकार वार्ता के दौरान मीडिया से बात करते हुए चांदनी भारद्वाज ने कहा कि, भारतीय जनता पार्टी द्वारा लगातार नजर अंदाज किए जाने के बाद उन्होंने यह फैसला लिया है,जबकि वर्तमान में वह जिला पंचायत सदस्य हैं। पार्टी में जुड़ने के बाद लगातार सक्रिय रूप से काम करने के बाद भी सम्मान न मिलने से नाराज होकर और जनता कांग्रेस छत्तीसगढ़ जोगी के रीति नीति से प्रभावित होकर उन्होंने जेसीसीजे का हाथ थामा है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed