{"_id":"644e750eb4605aefa308ee19","slug":"bokie-arrested-for-making-online-betting-on-ipl-cricket-match-in-bilaspur-2023-04-30","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bilaspur: हैदराबाद-दिल्ली आईपीएल मैच पर दांव लगवाते सटोरिया गिरफ्तार, चार लाख रुपये, 10 डेबिट कार्ड बरामद","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bilaspur: हैदराबाद-दिल्ली आईपीएल मैच पर दांव लगवाते सटोरिया गिरफ्तार, चार लाख रुपये, 10 डेबिट कार्ड बरामद
Sun, 30 Apr 2023 07:32 PM IST
मोहनीश श्रीवास्तव
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बिलासपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बिलासपुर
Published by: मोहनीश श्रीवास्तव
Updated Sun, 30 Apr 2023 07:32 PM IST
सार
पुलिस ने आरोपी आशीष तन्ना के कब्जे से करीब 4 लाख रुपये, 10 एटीएम कार्ड, दो चेकबुक, टीवी और तीन मोबाइल बरामद किया है। पुलिस ने आरोपी के दो बैंक खाते से 3 लाख 96 हजार रुपये भी सीज किए हैं।
विज्ञापन
पुलिस गिरफ्त में आरोपी।
- फोटो : संवाद
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
छत्तीसगढ़ की बिलासपुर पुलिस ने ऑनलाइन सट्टे पर बड़ी कार्रवाई की है। पुलिस ने एक सटोरिये को गिरफ्तार कर उसके कब्जे से चार लाख रुपये, 10 डेबिट कार्ड और अन्य सामान बरामद किया है। पकड़ा गया आरोपी आईपीएल के हैदराबाद-दिल्ली मैच के दौरान सट्टा लगवा रहा था। पुलिस ने उससे करीब 50 लाख रुपये की सट्टा-पट्टी भी जब्त की है। मामला सकरी थाना क्षेत्र का है।
विज्ञापन
जानकारी के मुताबिक, पुलिस और एसीसीयू की टीम को आईपीएल मैच पर सट्टा लगवाने की सूचना मिनी थी। इस पर पुलिस ने सलोम टावर अमेरी निवासी आशीष तन्ना के घर पर छापा मारा। मौके से पुलिस ने सेट अप तैयार कर ऑनलाइन मैच में सट्टा खिलाते उसे पकड़ा। आरोपी आशीष तन्ना आदतन अपराधी है, उसके खिलाफ सकरी में ही कई गंभीर मामले दर्ज हैं।
विज्ञापन
पुलिस ने आरोपी आशीष तन्ना के कब्जे से करीब 4 लाख रुपये, 10 एटीएम कार्ड, दो चेकबुक, टीवी और तीन मोबाइल बरामद किया है। पुलिस ने आरोपी के दो बैंक खाते से 3 लाख 96 हजार रुपये भी सीज किए हैं। करीब 50 लाख की सट्टा पट्टी ज़ब्त की है। फिलहाल पुलिस ने उसे कोर्ट में पेश करने के बाद जेल भेज दिया है।
विज्ञापन