फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chhattisgarh ›   Bilaspur-Chhattisgarh News ›   BJP Chhattisgarh state co-incharge Nitin Nabin participated in the media dialogue programme

Bilaspur: नितिन नबीन बोले- मोदी सरकार के नौ साल 'बेमिसाल', सीएम बघेल को घेरा; बिहार में हुए पुल कांड पर दो टूक

Wed, 21 Jun 2023 05:38 PM IST
अनुज कुमार अमर उजाला नेटवर्क, बिलासपुर
अमर उजाला नेटवर्क, बिलासपुर Published by: अनुज कुमार Updated Wed, 21 Jun 2023 05:38 PM IST
सार

छत्तीसगढ़ भाजपा के सह प्रभारी नितिन नबीन ने मोदी सरकार के नौ सालों के कामकाज की उपलब्धियों को गिनवाया। आगे कहा कि 80 करोड़ गरीब परिवारों को अन्न दिया गया। देश में पहले 15 किमी सड़क बनती थी, 35 किमी सड़क प्रतिदिन बन रही है।

विज्ञापन
BJP Chhattisgarh state co-incharge Nitin Nabin participated in the media dialogue programme
मीडिया संवाद में नितिन नबीन, सह प्रभारी छग भाजपा - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

छत्तीसगढ़ भाजपा के सह प्रभारी नितिन नबीन मीडिया संवाद कार्यक्रम में शामिल हुए। उन्होंने कहा कि केंद्र की नरेंद्र मोदी सरकार द्वारा 9 साल की सेवा, सुशासन और गरीब कल्याण को लेकर कार्यक्रम आयोजित किए जा रहे हैं। पिछले 9 साल में देश ने अलग तरह का नेतृत्व देखा है। इससे पहले कमजोर नेतृत्व था। 2014 के बाद नरेंद्र मोदी के रूप में सशक्त नेतृत्व आया। 

विज्ञापन

कोरोनाकाल में मोदी सरकार ने बेहतर काम किया
उन्होंने आगे कहा कि मोदी जी ने कहा था सरकार गरीबों के लिए काम करेगी और भ्रष्टाचार करने वालों को नहीं छोड़ेग, साथ ही देश की सुरक्षा प्राथमिकता है। 44 करोड़ गरीब परिवारों का जनधन खाता खुला गया, जिससे गरीबों के खाते में सीधे रकम जाने लगी। बिचौलियों का काम खत्म हो गया। कोरोना महामारी के दौर में मात्र 6 महीने में वैक्सीन बनाई गई और कोरोना को भगाने में सफल हुए। 

विज्ञापन
विज्ञापन

मोदी सरकार गरीबों के लिए काम कर रही- नितिन नबीन
नितिन नबीन ने आगे कहा कि 80 करोड़ गरीब परिवारों को अन्न दिया गया। देश में पहले 15 किमी सड़क बनती थी, 35 किमी सड़क प्रतिदिन बन रही है। आईआईटी, एम्स, आईआईएम खुले। जिससे डॉक्टर, इंजीनियर मिले। नई शिक्षा नीति लाने में 37 साल लग गए। केंद्र सरकार ने 9 साल में 390 नए विवि देश में खुले। 16 लाख गरीब परिवारों का आवास छिनने का काम छग सरकार ने किया। देश में 13 करोड़ शौचालय बनाए गए हैं। देश में स्वच्छता की क्रांति आई है। 12 करोड़ किसानों को पीएम किसान सम्मान का लाभ मिला। इंफ्रास्ट्रक्चर में 100 लाख करोड़ खर्च किए गए। कभी कश्मीर के लाल चौक में पाकिस्तान का तिरंगा लहराता था, वहां आज भारत का तिरंगा लहरा रहा है। सर्जिकल स्ट्राइक से आतंकवादियों का मनोबल टूटा है। 

विज्ञापन

बिहार पुल हादसे पर नीतीश सरकार और सीएम बघेल को घेरा
प्रेस वार्ता के दौरान उन्होंने कहा कि बिहार के पुल में फाल्ट था। हमने जांच कराई थी। जांच रिपोर्ट पर ध्यान नहीं दिया गया। जिसकी वजह से पुल टूटा, वर्तमान सरकार को कार्रवाई करनी चाहिए। अंतर्राष्ट्रीय स्तर पर पेट्रोलियम की कीमत बढ़ने के कारण तेल की महंगाई बढ़ी, लेकिन अन्य देशों की तुलना में महंगाई कम है। प्रदेश में 2018 में कांग्रेस के पास प्रदेश में कोई चेहरा नहीं था। समय आने पर प्रदेश में चेहरे तय होंगे। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed