फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chhattisgarh ›   Bilaspur-Chhattisgarh News ›   Bilaspur: Woman Hanged Over Dowry, Killed After Giving Birth to Daughters; Husband Among 3 Arrested

बिलासपुर: दहेज के लिए विवाहिता को फंदे से लटकाया, बेटियां पैदा होने पर की हत्या, पति समेत तीन गिरफ्तार

Wed, 30 Sep 2026 09:47 AM IST
प्रिया वर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बिलासपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बिलासपुर Published by: प्रिया वर्मा Updated Wed, 30 Sep 2026 09:47 AM IST
सार

दो बेटियों के जन्म और दहेज की मांग को लेकर नवविवाहिता की हत्या के मामले में पुलिस ने पति, देवर और सास को हिरासत में लिया है। पुलिस के अनुसार महिला की गला घोंटकर हत्या करने के बाद शव को फंदे पर लटकाकर खुदकुशी का रूप देने की कोशिश की गई थी।

विज्ञापन
Bilaspur: Woman Hanged Over Dowry, Killed After Giving Birth to Daughters; Husband Among 3 Arrested
दहेज हत्या - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

जिले में दहेज के लालच और लगातार दो बेटियां पैदा होने के बाद एक नवविवाहिता की गला घोंटकर हत्या कर दी गई। हत्या के बाद वारदात को छिपाने के लिए आरोपियों ने मृतका के शव को फांसी के फंदे पर लटका दिया, ताकि पूरा मामला खुदकुशी जैसा दिखाई दे। पोस्टमार्टम रिपोर्ट में गला घोंटकर हत्या की पुष्टि होने के बाद पुलिस ने मृतका के पति, देवर और सास को गिरफ्तार कर लिया है। अदालत ने तीनों आरोपियों को जेल भेज दिया है।
विज्ञापन


मायके से रकम मांगने का दबाव
जानकारी के अनुसार सकरी थाना क्षेत्र के अंतर्गत ग्राम सकर्रा की रहने वाली दुर्गा निर्मलकर (26) का विवाह वर्ष 2022 में ग्राम सैदा निवासी रोहित निर्मलकर (30) के साथ हुआ था। शादी के बाद दुर्गा ने दो बेटियों को जन्म दिया। मायके पक्ष के अनुसार दूसरी बेटी के जन्म के बाद से ही ससुराल वाले उसे मानसिक और शारीरिक रूप से प्रताड़ित करने लगे थे और लगातार उस पर मायके से 1 लाख 65 हजार रुपये लाने के लिए दबाव बना रहे थे। 
विज्ञापन


मारपीट के बाद गला घोंटा
26 सितंबर को ससुराल में विवाद के दौरान आरोपियों ने दुर्गा की बेरहमी से पिटाई की। इसके बाद उन्होंने पट्टे से उसका गला घोंट दिया, जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई। हत्या करने के बाद आरोपियों ने साक्ष्य छिपाने की नीयत से मृतका की साड़ी से उसके शव को कमरे में फंदे से लटका दिया। 
विज्ञापन
विज्ञापन


ये भी पढ़ें: छत्तीसगढ़: दिसंबर 2026 नगरीय निकाय और पंचायत चुनाव की तैयारी तेज,23 अक्टूबर को जारी होगी प्रारंभिक मतदाता सूची

पड़ोसियों ने जब कमरे में महिला का शव लटका देखा तो उन्होंने तुरंत फंदा काटकर उसे नीचे उतारा। इसके बाद परिजन उसे अस्पताल ले गए। वहां से गंभीर हालत को देखते हुए उसे सिम्स अस्पताल भेजा गया, जहां डॉक्टरों ने परीक्षण के बाद महिला को मृत घोषित कर दिया।


पोस्टमार्टम रिपोर्ट से खुला राज
घटना की सूचना मिलते ही मायके पक्ष के लोग अस्पताल पहुंचे और ससुराल वालों पर हत्या का आरोप लगाते हुए हंगामा शुरू कर दिया। इसके बाद पुलिस ने मामला संभालते हुए जांच शुरू की और शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। पीएम रिपोर्ट में स्पष्ट हुआ है कि महिला की मौत फांसी से नहीं बल्कि गला घोंटने के कारण हुई है। 

इसके बाद पुलिस ने मायके पक्ष और ससुराल पक्ष के लोगों से अलग-अलग पूछताछ की। सख्त पूछताछ के बाद आरोपियों ने अपना अपराध स्वीकार कर लिया। आरोपियों ने पुलिस को बताया कि पैसे की मांग और आपसी विवाद के दौरान उन्होंने महिला के साथ मारपीट की थी और पट्टे से गला दबाकर उसकी हत्या कर दी थी। पुलिस ने आरोपी पति रोहित निर्मलकर (30 वर्ष), देवर मोहित निर्मलकर (25 वर्ष) और सास ठगिया निर्मलकर (60 वर्ष) के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया। पुलिस ने तीनों आरोपियों को गिरफ्तार कर अदालत में पेश किया, जहां से उन्हें न्यायिक रिमांड पर जेल भेज दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed