{"_id":"63c2ceb94c5fdf75f20009c4","slug":"bilaspur-murder-property-dealer-revealed-2023-01-14","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bilaspur: प्रॉपर्टी डीलर की हत्या का खुलासा, कर्ज से परेशान आरोपियों ने पहले किया ब्लैकमेल, फिर कत्ल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bilaspur: प्रॉपर्टी डीलर की हत्या का खुलासा, कर्ज से परेशान आरोपियों ने पहले किया ब्लैकमेल, फिर कत्ल
Sat, 14 Jan 2023 09:18 PM IST
Digvijay Singh
अमर उजाला नेटवर्क, बिलासपुर
अमर उजाला नेटवर्क, बिलासपुर
Published by: Digvijay Singh
Updated Sat, 14 Jan 2023 09:18 PM IST
सार
वारदात के एक माह पहले ही मृतक वकील अंसारी की मुलाकात भाटापारा में आरोपियों से हुई थी। यहां आरोपी कर्ज से परेशान होकर नौकरी की तलाश कर रहे थे। इसी दौरान प्रॉपर्टी डीलर ने खुद को पेट्रोल पंप का मालिक बताया था। यहीं से आरोपियों ने पैसे के लालच में प्रॉपर्टी डीलर को ब्लैकमेल करने की योजना बनाई और पूरे वारदात को अंजाम दिया।
विज्ञापन
प्रॉपर्टी डीलर की हत्या का खुलासा
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
प्रॉपर्टी डीलर वकील अंसारी अपहरणकांड का बिलासपुर पुलिस ने पर्दाफाश कर दिया है। अपहरण के बाद प्रॉपर्टी डीलर की हत्या कर दी गई है। आरोपियों ने कर्ज से परेशान होकर ब्लैकमेल करने के लिए प्रॉपर्टी डीलर का अपहरण किया था। योजना में असफल होने के बाद उन्होंने हत्याकांड की वारदात को अंजाम दिया। मामले में महिला सहित तीन आरोपी पुलिस के हत्थे चढ़े हैं। गिरफ्तार सभी आरोपी भिलाई के रहने वाले हैं। आरोपियों ने पुलिस को गुमराह करने और साक्ष्य मिटाने मृतक के शव को केशकाल के जंगल में फेंक दिया था।
विज्ञापन
दरअसल, बीते 4 नवंबर को सकरी क्षेत्र निवासी प्रॉपर्टी डीलर वकील अंसारी घर से अंबिकापुर जाने निकले के लिए थे। लेकिन उसके बाद वे लापता हो गए। एक दिन बाद परिजनों को फोन आया कि, वकील अंसारी का अपहरण हो गया है और अपहरणकर्ता पैसे की मांग कर रहे हैं। मृतक की पत्नी ने इसकी सूचना सकरी पुलिस को दी। जिसके बाद पुलिस ने अपहरण का मामला दर्ज कर मामले में जांच शुरू की। इस दौरान अंबिकापुर, कांकेर, कोंडागांव, हैदराबाद, नागपुर, आगरा, मथुरा और बिहार भी टीम को रवाना किया गया। लेकिन प्रॉपर्टी डीलर का कोई सुराग नहीं मिला। हालांकि, इसके बाद तकनीकी साक्ष्यों की जांच में पुलिस को जानकारी मिली कि, अपहृत का मोबाइल नंबर, फोन पे और एटीएम जहां इस्तेमाल हो रहा है वहां कुछ संदिग्ध मोबाईल नंबर लगातार एक्टिव हो रहे हैं।
विज्ञापन
इसी आधार पर पुलिस ने लोकेशन के आधार पर भिलाई 3 में दबिश दिया और यहां से संदेही मुख्य आरोपी हेमंत साहू को हिरासत में लेकर कड़ाई से पूछताछ किया। जिसमें पूरे वारदात का खुलासा हुआ। आरोपी हेमंत और उसकी पत्नी संतोषी वर्मा व साथी गणेश यादव ने कर्ज से परेशान होकर ब्लैकमेल करने के लिए प्रॉपर्टी डीलर का अपहरण किया था। लेकिन योजना में असफल होने के बाद उन्होंने धारदार हथियार से वारकर वकील की हत्या कर दी। साक्ष्य मिटाने और पुलिस से बचने के लिए आरोपियों ने हत्या के बाद मृतक की कार सेंदरी बाईपास में छोड़ दिया और वकील के शव को केशकाल के जंगल में फेंक दिया था।
विज्ञापन
बताया जा रहा है, वारदात के एक माह पहले ही मृतक वकील अंसारी की मुलाकात भाटापारा में आरोपियों से हुई थी। यहां आरोपी कर्ज से परेशान होकर नौकरी की तलाश कर रहे थे। इसी दौरान प्रॉपर्टी डीलर ने खुद को पेट्रोल पंप का मालिक बताया था। यहीं से आरोपियों ने पैसे के लालच में प्रॉपर्टी डीलर को ब्लैकमेल करने की योजना बनाई और पूरे वारदात को अंजाम दिया।