फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chhattisgarh ›   Bilaspur-Chhattisgarh News ›   A half burnt body was found causing a stir suspicion of the body being disposed of after the murder in Bilaspu

बिलासपुर: अधजली लाश मिलने से मचा हड़कंप, हत्या के बाद शव को ठिकाने लगाने की आशंका

Fri, 07 Nov 2025 04:35 PM IST
Digvijay Singh अमर उजाला ब्यूरो, बिलासपुर
अमर उजाला ब्यूरो, बिलासपुर Published by: Digvijay Singh Updated Fri, 07 Nov 2025 04:35 PM IST
सार

बिलासपुर में अधजली लाश मिलने से हडकंप मच गया। हत्या कर लाश ठिकाने लगाने की आशंका जताई जा रही है।

विज्ञापन
A half burnt body was found causing a stir suspicion of the body being disposed of after the murder in Bilaspu
पुलिस मामले की जांच में जुटी - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

बिलासपुर में अधजली लाश मिलने से हडकंप मच गया। हत्या कर लाश ठिकाने लगाने की आशंका जताई जा रही है। पुलिस व फॉरेंसिक टीम जांच में जुटी है। दरअसल सिरगिट्टी थाना क्षेत्र के तिफरा सब्जी मंडी के पास झाड़ियों में एक युवक की अधजली लाश मिलने से सनसनी फैल गई। शुक्रवार की सुबह स्थानीय लोगों ने झाड़ियों के बीच से धुआं उठते देखा मौके पर पहुंचकर देखी तो वहा लाश पडा था और तुरंत पुलिस को सूचना दी।कुछ ही देर में सिरगिट्टी थाना पुलिस मौके पर पहुंचकर जांच शुरू की।

विज्ञापन


पुलिस के अनुसार, प्रारंभिक जांच में यह आशंका जताई जा रही है कि युवक की हत्या की गई और सबूत मिटाने के लिए शव को जलाने की कोशिश की गई है। मौके से पुलिस ने कुछ कपड़ों के टुकड़े, जले हुए सामान और अन्य साक्ष्य जब्त किए हैं। सभी सामग्रियों को फॉरेंसिक जांच के लिए भेजा गया है। वहीं, फॉरेंसिक टीम को भी बुलाया गया है ताकि घटनास्थल से सटीक प्रमाण जुटाए जा सकें। घटना स्थल के आसपास रहने वाले लोगों में दहशत का माहौल है। पुलिस मृतक की पहचान के प्रयास में जुटी हुई है और आसपास के इलाकों के सीसीटीवी फुटेज खंगाले जा रहे हैं।
विज्ञापन


फिलहाल मामले मे अधिकारियों का कहना है कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मौत के कारणों का स्पष्ट हो सकेगा। फिलहाल अधजली ऐसी घटना से बिलासपुर पुलिस व्यवस्था पर गंभीर सवाल खड़े कर रहे हैं।सिरगिट्टी पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed