फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chhattisgarh ›   Bilaspur-Chhattisgarh News ›   14 gamblers were arrested from Bunty Kashyap's farm house in Bilaspur

बिलासपुर में जुआरियों पर एक्शन: पुलिस ने 14 लोगों को जुआ खेलते पकड़ा, कैश-कार और मोबाइल सब जब्त

Mon, 02 Jun 2025 09:42 AM IST
अनुज कुमार अमर उजाला नेटवर्क, बिलासपुर (छत्तीसगढ़)
अमर उजाला नेटवर्क, बिलासपुर (छत्तीसगढ़) Published by: अनुज कुमार Updated Mon, 02 Jun 2025 09:42 AM IST
सार

छत्तीसगढ़ के बिलासपुर में पुलिस ने जुआरियों पर कार्रवाई की है। एक फार्म हाउस से 14 जुआरियों की गिरफ्तार किया गया है। इनके पास से 3,04,200 रुपये नकद और पांच कार जब्त की गई है। 

विज्ञापन
14 gamblers were arrested from Bunty Kashyap's farm house in Bilaspur
जुआरियों को पुलिस ने पकड़ा - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

बिलासपुर जिले के कोटा क्षेत्र में बंटी कश्यप के फार्म हाउस में पुलिस ने जुआरियों के खिलाफ बड़ी कार्रवाई की। सूचना मिली थी कि वहां कई लोग पैसे दांव पर लगाकर जुआ खेल रहे हैं। पुलिस ने छापा मारकर 14 जुआरियों को गिरफ्तार किया, जबकि कुछ भाग निकले।

विज्ञापन


जुआरियों में मिश्रीलाल कश्यप (68 वर्ष), हरिओम साहू (44 वर्ष), दीपक सोनी (28 वर्ष), ज्वाला सूर्यवंशी (55 वर्ष), प्रदीप पाण्डेय (42 वर्ष), राकेश कहार (48 वर्ष), शांतनु बघेल (40 वर्ष), राजेन्द्र कुम्हारे (61 वर्ष), मनोज कश्यप (43 वर्ष), यशोधर कश्यप (24 वर्ष), सगर कश्यप (32 वर्ष), महेन्द्र वर्मा (33 वर्ष), सिरीश कश्यप (50 वर्ष), राज कुमार तेजवानी (61 वर्ष) को गिरफ्तार किया गया है।
विज्ञापन


पुलिस ने इनके पास से 3,04,200 रुपये नकद, 17 मोबाइल फोन और 5 कारें (इनोवा, टियागो, बलेनो, किया सेल्टॉस, विटारा ब्रेजा) जब्त कीं। आरोपियों के खिलाफ छत्तीसगढ़ जुआ प्रतिषेध अधिनियम 2022 के तहत कार्रवाई की गई है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed