फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chhattisgarh ›   Bilaspur celebrates Teej Tihar: Women celebrate with music and swings, CM Sai makes major announcements

बिलासपुर में सजा तीज तिहार: महिलाओं ने गीत-संगीत और झूलों के साथ मनाया पर्व, सीएम साय ने की बड़ी घोषणाएं

Sun, 06 Sep 2026 07:10 PM IST
अमन कोशले अमर उजाला नेटवर्क, बिलासपुर
अमर उजाला नेटवर्क, बिलासपुर Published by: अमन कोशले Updated Sun, 06 Sep 2026 07:10 PM IST
सार

छत्तीसगढ़ की महिलाओं के लिए आस्था, परंपरा और मायके की यादों से जुड़ा तीज पर्व इस बार बिलासपुर में खास अंदाज में मनाया गया। बहतराई इनडोर स्टेडियम में कमल सखी परिवार की ओर से तीज तिहार कार्यक्रम का आयोजन किया गया।

विज्ञापन
Bilaspur celebrates Teej Tihar: Women celebrate with music and swings, CM Sai makes major announcements
मुख्यमंत्री विष्णु देव साय - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

छत्तीसगढ़ की महिलाओं के लिए आस्था, परंपरा और मायके की यादों से जुड़ा तीज पर्व इस बार बिलासपुर में खास अंदाज में मनाया गया। बहतराई इनडोर स्टेडियम में कमल सखी परिवार की ओर से तीज तिहार कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में मुख्यमंत्री विष्णु देव साय, उपमुख्यमंत्री अरुण साव सहित प्रदेश के कई मंत्री, विधायक और जनप्रतिनिधि शामिल हुए।
विज्ञापन


तीज तिहार कार्यक्रम में बड़ी संख्या में महिलाएं पहुंचीं। महिलाओं ने गीत-संगीत और नृत्य के साथ पर्व की खुशियां मनाईं। आयोजन स्थल पर झूले और विभिन्न प्रतियोगिताओं का भी आयोजन किया गया। कार्यक्रम का उद्देश्य महिलाओं को मायके आने और एक साथ मिलकर तीज पर्व की खुशियां मनाने का अवसर देना रहा।
विज्ञापन


तीज पर्व को भगवान शिव और माता पार्वती के प्रेम और पुनर्मिलन के प्रतीक के रूप में मनाया जाता है। इस अवसर पर महिलाएं व्रत रखकर पति की दीर्घायु और परिवार की सुख-समृद्धि की कामना करती हैं। इसी परंपरा को ध्यान में रखते हुए बेलतरा विधानसभा क्षेत्र में पिछले वर्ष से कमल सखी परिवार की ओर से तीज तिहार कार्यक्रम आयोजित किया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन


मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने तीज तिहार कार्यक्रम की सराहना करते हुए कहा कि इस तरह के आयोजन महिलाओं के सम्मान और सशक्तिकरण की दिशा में महत्वपूर्ण हैं। वहीं उपमुख्यमंत्री अरुण साव ने भी प्रदेश की महिलाओं को तीज पर्व की शुभकामनाएं दीं।

कार्यक्रम के दौरान बेलतरा विधायक सुशांत शुक्ला ने मुख्यमंत्री के सामने बेलतरा महोत्सव के आयोजन और एक गांव का नाम बदलने की मांग रखी। विधायक ने आयोजन के लिए सभी अतिथियों का आभार जताते हुए तीज तिहार कार्यक्रम को आगे भी जारी रखने की बात कही।


विधायक की मांग पर मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने बेलतरा महोत्सव के लिए 30 लाख रुपये देने की घोषणा की। इसके साथ ही संबंधित गांव का नाम बदलकर रामदेवरी किए जाने की घोषणा भी की गई। कार्यक्रम के अंत में तीज तिहार में शामिल हुई महिलाओं को उपहार भी वितरित किए गए। गीत-संगीत, नृत्य और उत्साह के बीच महिलाओं ने पूरे आयोजन का जमकर आनंद लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed