फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chhattisgarh ›   bike rider killed, another injured in trailer collision in Janjgir-Champa

जांजगीर में हादसा, एक की मौत: बाइक के टक्कर मारने से दो दोस्त सड़क पर गिरे, एक को ट्रेलर ने कुचला, दूसरा गंभीर

Sun, 23 Apr 2023 01:22 PM IST
मोहनीश श्रीवास्तव न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जांजगीर-चांपा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जांजगीर-चांपा Published by: मोहनीश श्रीवास्तव Updated Sun, 23 Apr 2023 01:22 PM IST
सार

टक्कर मारने वाला बाइक चालक भाग गया। ट्रेलर को जब्त कर पुलिस ने चालक को पुलिस ने पकड़ लिया है। उसके खिलाफ मामला दर्ज किया जा रहा है। वहीं टक्कर मारने वाले बाइक चालक की भी पुलिस तलाश कर रही है। उसकी जानकारी जुटाई जा रही है। 
 

विज्ञापन
bike rider killed, another injured in trailer collision in Janjgir-Champa
हादसे का शिकार युवकों की बाइक। - फोटो : संवाद

विस्तार

छत्तीसगढ़ के जांजगीर-चांपा में रविवार को सड़क हादसे में एक युवक की मौत हो गई। जबकि उसका दोस्त गंभीर रूप से घायल हो गया है। उसे अस्पताल में भती कराया गया है। हादसा तेज रफ्तार में दो बाइक की टक्कर के चलते हुआ। एक बाइक पर दोनों दोस्त सवार थे। टक्कर लगने से सड़क पर गिरे तो सामने से आ रहे ट्रेलर ने उन्हें कुचल दिया। जिससे एक ने मौके पर ही दम तोड़ दिया। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भिजवा दिया है। टक्कर मारने वाला बाइक सवार भाग निकला। 

विज्ञापन


जानकारी के मुताबिक, नवागढ़ पेंड्री निवासी शंकर यादव (19) और रवि शंकर (27) दोनों दोस्त थे व मजदूरी करते थे। दोनों एक बाइक पर काम के लिए ग्राम करही जा रहे थे। अभी वे तलदेवरी के बस स्टैंड के पास पहुंचे थे कि, सामने से आ रहे एक अन्य बाइक सवार ने उन्हें टक्कर मार दी। टक्कर लगते ही दोनों सड़क पर गिर पड़े। तभी सामने से आ रहे 18 चक्का ट्रेलर ने उन्हें कुचल दिया। हादसे में शंकर यादव की मौके पर ही मौत हो गई। जबकि रवि शंकर घायल हो गया। 
विज्ञापन




सूचना मिलने पर पुलिस ने ट्रेलर के पहिए में फंसे शंकर यादव के शव को बाहर निकलवाया और पोस्टमार्टम के लिए भेजा। वहीं घायल रविशंकर को उपचार के लिए बम्हनीडीह के अस्पताल में भर्ती कराया गया है। टक्कर मारने वाला बाइक चालक भाग गया। ट्रेलर को जब्त कर पुलिस ने चालक को पुलिस ने पकड़ लिया है। उसके खिलाफ मामला दर्ज किया जा रहा है। वहीं टक्कर मारने वाले बाइक चालक की भी पुलिस तलाश कर रही है। उसकी जानकारी जुटाई जा रही है। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed