फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chhattisgarh ›   bike rider dies due to trailer collision in chhattisgarh bilaspur

Bilaspur: ट्रेलर की टक्कर से बाइक सवार के टुकड़े हुए, हाईवे पर बिखरा शव, गुस्साए लोगों ने सड़क पर लगाया जाम

Thu, 27 Oct 2022 12:31 PM IST
मोहनीश श्रीवास्तव न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बिलासपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बिलासपुर Published by: मोहनीश श्रीवास्तव Updated Thu, 27 Oct 2022 12:31 PM IST
सार

बिलासपुर से रतनपुर होते हुए कटघोरा-अंबिकापुर तक फोरलेन सड़क बनाई जा रही है। सड़क के किनारे कई गांव हैं, लेकिन NHAI ने यहां अंडरपास नहीं बनवाया है। ऐसे ही बिलासपुर से करीब 15 किमी दूर सेंदरी चौक के पास कई हादसे हो चुके हैं। यहां साल भर के भीतर पांच लोगों की मौत हो चुकी है।

विज्ञापन
bike rider dies due to trailer collision in chhattisgarh bilaspur
ट्रेलर से टक्कर के बाद बाइक भी बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई। - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी

विस्तार

छत्तीसगढ़ के बिलासपुर में बुधवार देर शाम नेशनल हाईवे पर ट्रेलर की टक्कर से बाइक सवार की मौत हो गई। जबकि उसका दोस्त गंभीर रूप से घायल हो गया। हादसा इतना जबरदस्त था कि युवक के शव के टुकड़े हो गए और हाईवे पर बिखर गए। हादसे के बाद लोगों का गुस्सा भड़क गया। उन्होंने सड़क पर जाम लगा दिया। सूचना मिलने पर पहुंची पुलिस ने लोगों को शांत कराकर शव हटवाया और घायल को अस्पताल भिजवाया। हादसा कोनी थाना क्षेत्र में हुआ है। 
विज्ञापन




जानकारी के मुताबिक, ग्राम जलसो निवासी घुलन कौशिक (34) बुधवार को किसी काम से बिलासपुर आया था। इसके बाद यहां से देर शाम अपने दोस्त राधे सूर्यवंशी के साथ बाइक से गांव लौट रहा था। अभी दोनों कटघोरा-अंबिकापुर हाईवे पर सेंदरी पुल के पास पहुंचे थे कि रतनपुर की ओर से आ रहे तेज रफ्तार ट्रेलर ने उन्हें टक्कर मार दी। टक्कर लगते ही दोनों उछलकर सड़क पर जा गिरे। इस दौरान घुलन ट्रेलर के पहिये के नीचे आ गया और दूर तक घिसटता गया। 
विज्ञापन




इसके चलते घूलन कौशिक के शरीर के चीथड़े उड़ गए। हादसे में राधे सूर्यवंशी को भी चोटें आई है। हादसा होते देख आसपास के लोगों की भीड़ जुट गई। हाईवे पर शव के बिखरे टुकड़े देखकर लोगों का गुस्सा भड़क गया। उन्होंने सड़क पर जाम लगा दिया। इसके चलते दोनों ओर से वाहनों की लंबी कतार लग गई। लोग मुआवजे के साथ ही वहां अंडरपास बनवाने की मांग कर रहे थे। हादसे और जाम की सूचना पर पुलिस भी पहुंच गई। उसने लोगों को शांत कराया। 
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed