{"_id":"635bbfcf3e6dde3cc20dba49","slug":"bike-rider-died-in-a-road-accident-in-pantora-chowki-area-of-janjgir-district","type":"story","status":"publish","title_hn":"Janjgir: डीजल टैंकर ने बाइक सवार को मारी टक्कर, हुई मौत, आक्रोशित लोगों ने किया चक्काजाम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Janjgir: डीजल टैंकर ने बाइक सवार को मारी टक्कर, हुई मौत, आक्रोशित लोगों ने किया चक्काजाम
Fri, 28 Oct 2022 05:12 PM IST
विजय पुंडीर
अमर उजाला नेटवर्क, जांजगीर
अमर उजाला नेटवर्क, जांजगीर
Published by: विजय पुंडीर
Updated Fri, 28 Oct 2022 05:12 PM IST
सार
हादसा जांजगीर जिले के पंतोरा चौकी क्षेत्र में हुआ। बताया जा रहा है कि बाइक सवार शख्स को डीजल टैंकर ने टक्कर मार दी। जिससे उसकी मौत हो गई।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
- फोटो : Social Media
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
जांजगीर जिले के पंतोरा चौकी क्षेत्र में सड़क हादसे में एसईसीएल कर्मी की मौत हो गई। बताया जा रहा है कि हादसा उस वक्त हुआ जब वह बाइक पर सवार होकर बांकी मोंगरा ढेलवाडीह खदान में काम करने के लिए जा रहा था। इसी दौरान डीजल टैंकर वाहन ने उसकी बाइक में टक्कर मार दी।
विज्ञापन
मृतक की पहचान हरिराम रजवाड़े के रूप में हुई है। आक्रोशित लोगों ने मौके पर चक्काजाम कर दिया और करीब दो घंटे तक लोगों ने वहां प्रदर्शन किया। हादसे की सूचना मिलते ही पुलिस और प्रशासन मौके पर पहुंचे और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। वहीं, आक्रोशित लोगों को समझा-बुझाकर शांत कराया।
विज्ञापन