फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chhattisgarh ›   Bijapur News ›   Chintavagu River posed challenge Civil Defence Force came to the rescue safely ferrying villagers across boat

CG News: चिंतावागु नदी बनी चुनौती तो नगर सेना बनी सहारा, बोट से ग्रामीणों को कराया सुरक्षित पार

Mon, 24 Aug 2026 06:07 PM IST
बीजापुर ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बीजापुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बीजापुर Published by: बीजापुर ब्यूरो Updated Mon, 24 Aug 2026 06:07 PM IST
सार

CG: लगातार बारिश से चिंतावागु नदी का जलस्तर और बहाव बढ़ने से ग्रामीणों का आवागमन प्रभावित हुआ। चिन्नाकवाली के पास नगर सेना की टीम ने बोट से ग्रामीणों को सुरक्षित नदी पार कराया। अस्वस्थ लोगों को प्राथमिकता देकर स्वास्थ्य सेवाओं तक पहुंच सुनिश्चित की।

विज्ञापन
Chintavagu River posed challenge Civil Defence Force came to the rescue safely ferrying villagers across boat
ग्रामीणों को नदी पार कराती नगर सेना की टीम - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

बीजापुर जिले में लगातार हो रही बारिश के कारण नदी-नालों का जलस्तर बढ़ गया है, जिससे ग्रामीण क्षेत्रों में आवागमन प्रभावित हो रहा है। ऐसी स्थिति में जिला प्रशासन और राहत-बचाव दल लगातार सक्रिय हैं। इसी क्रम में तहसील बीजापुर के ग्राम चिन्नाकवाली के पास चिंतावागु नदी में नगर सेना की टीम ने बोट के जरिए ग्रामीणों को सुरक्षित नदी पार कराया।

विज्ञापन

चिंतावागु नदी में पानी का बहाव तेज होने के कारण ग्रामीणों के लिए नदी पार करना मुश्किल हो गया था। सूचना मिलने पर नगर सेना की टीम मौके पर पहुंची और बोट के माध्यम से ग्रामीणों को नदी के दूसरे छोर तक सुरक्षित पहुंचाया। इस दौरान अस्वस्थ लोगों को प्राथमिकता देते हुए उन्हें सावधानीपूर्वक नदी पार कराया गया, ताकि वे आवश्यक स्वास्थ्य सेवाओं और उपचार तक पहुंच सकें।

विज्ञापन

नगर सेना के जवानों ने तेज बहाव के बीच पूरी सतर्कता के साथ बोट का संचालन किया और ग्रामीणों को सुरक्षित आवागमन की सुविधा उपलब्ध कराई। जवानों की तत्परता से ग्रामीणों को बड़ी राहत मिली।

विज्ञापन
विज्ञापन


पढे़ं: कोबरा ने युवक को डसा तो डॉक्टर बोले- पहले सांप लेकर आओ, फिर शुरू हुआ इलाज

मुश्किल घड़ी में ग्रामीणों के साथ खड़ा प्रशासन
बारिश के मौसम में नदी-नालों का जलस्तर बढ़ने से जिले के दूरस्थ और ग्रामीण क्षेत्रों में आवागमन प्रभावित होता है। ऐसी परिस्थितियों में जिला प्रशासन ने राहत एवं बचाव दलों को सक्रिय रखा है, ताकि आपात स्थिति में ग्रामीणों को तत्काल सहायता मिल सके।

चिन्नाकवाली के पास चिंतावागु नदी में नगर सेना की टीम द्वारा किया गया यह प्रयास प्रशासन की सक्रियता और संवेदनशीलता को दर्शाता है। ग्रामीणों ने संकट के समय मदद पहुंचाने के लिए नगर सेना के जवानों का आभार जताया।

प्रशासन की प्राथमिकता है कि प्राकृतिक परिस्थितियों के कारण आवागमन प्रभावित होने पर भी ग्रामीणों को आवश्यक सहायता, स्वास्थ्य सेवाएं और सुरक्षित आवागमन उपलब्ध कराया जा सके।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed