फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chhattisgarh ›   Cobra bit man in Korba, doctor asked to bring snake for identification, catcher rescued snake,

छत्तीसगढ़ में अजब मामला: कोबरा ने युवक को डसा तो डॉक्टर बोले- पहले सांप लेकर आओ, फिर शुरू हुआ इलाज

Mon, 24 Aug 2026 03:47 PM IST
कोरबा ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कोरबा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कोरबा Published by: कोरबा ब्यूरो Updated Mon, 24 Aug 2026 03:47 PM IST
सार

कोरबा के दादर में घर के अंदर झाड़ी साफ करते समय रामदयाल को कोबरा ने डस लिया। अस्पताल पहुंचने पर स्नेक कैचर ने बिल खोदकर सांप को पकड़ा। डॉक्टरों ने पहचान के बाद इलाज किया। फिलहाल रामदयाल की हालत खतरे से बाहर है।

विज्ञापन
Cobra bit man in Korba, doctor asked to bring snake for identification, catcher rescued snake,
डिब्बे में बंद कोबरा - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

कोरबा जिले के दादर क्षेत्र में घर के अंदर झाड़ी साफ करते समय एक युवक को कोबरा सांप ने काट लिया। घटना के बाद परिजन उसे तत्काल जिला मेडिकल कॉलेज अस्पताल लेकर पहुंचे, जहां उसका इलाज जारी है। समय पर अस्पताल पहुंचने के कारण उसकी हालत खतरे से बाहर बताई जा रही है।

विज्ञापन

दादर निवासी रामदयाल ने बताया कि वह घर के अंदर झाड़ी साफ कर रहा था। इसी दौरान उसकी नजर जमीन में बने एक बिल पर गई। बिल के अंदर सांप छिपा हुआ था। झाड़ी हटाते हुए जैसे ही वह बिल के पास पहुंचा, सांप अचानक बाहर निकला और उसे डसने के बाद वापस बिल में घुस गया। घटना के बाद परिवार में हड़कंप मच गया।

विज्ञापन

सांप के डसने के बाद रामदयाल बिना देर किए अस्पताल पहुंचा। अस्पताल में डॉक्टरों ने इलाज शुरू किया। इसी बीच सांप की पहचान के लिए स्नेक कैचर टीम को सूचना दी गई। टीम मौके पर पहुंची और काफी मशक्कत के बाद बिल की खुदाई कर सांप को बाहर निकाला। स्नेक कैचर के मुताबिक, करीब आधे से एक घंटे की तलाश के बाद कोबरा सांप मिला। टीम ने सावधानी से उसका रेस्क्यू कर लिया। अब सांप को सुरक्षित जंगल में छोड़ने की तैयारी है।

विज्ञापन
विज्ञापन


पढ़ें: सावन के अंतिम सोमवार पर अमरकंटक पहुंचे डिप्टी सीएम शर्मा, नर्मदा जल से किया ज्वालेश्वर महादेव का अभिषेक

स्नेक कैचर ने बताया कि अस्पताल से फोन आया था कि मरीज को किस सांप ने काटा है, इसकी जानकारी मिलने पर इलाज में मदद मिलेगी। इसके बाद सांप को अस्पताल लाकर डॉक्टरों को दिखाया गया। डॉक्टरों ने सांप की पहचान की, जिसके बाद मरीज का उपचार जारी रखा गया। फिलहाल रामदयाल की हालत ठीक है और वह खतरे से बाहर बताया जा रहा है।

बरसात के मौसम में सांप और अन्य जहरीले जीव अक्सर अपने बिलों से बाहर निकल आते हैं। ऐसे में घर के आसपास झाड़ियों और कचरे की नियमित सफाई करना जरूरी है। सांप दिखने पर उसे पकड़ने या मारने के बजाय विशेषज्ञ या स्नेक कैचर की मदद लेनी चाहिए।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed