{"_id":"6aaa9120a5ae9b62f70b2187","slug":"weapons-and-explosive-materials-recovered-from-the-forests-of-bade-alwara-joint-operation-by-farsegarh-police-drg-and-bds-bijapur-news-c-1-1-noi1491-4730521-2026-09-16","type":"story","status":"publish","title_hn":"बीजापुर में सुरक्षाबलों की बड़ी कार्रवाई: नक्सलियों का जखीरा बरामद, आठ किलो जिलेटिन समेत कारतूस जब्त","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बीजापुर में सुरक्षाबलों की बड़ी कार्रवाई: नक्सलियों का जखीरा बरामद, आठ किलो जिलेटिन समेत कारतूस जब्त
Wed, 16 Sep 2026 06:57 PM IST
बीजापुर ब्यूरो
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बीजापुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बीजापुर
Published by: बीजापुर ब्यूरो
Updated Wed, 16 Sep 2026 06:57 PM IST
सार
बीजापुर के फरसेगढ़ थाना क्षेत्र में माओवादी विरोधी अभियान के दौरान सुरक्षा बलों ने बड़ी मात्रा में हथियार, जिंदा कारतूस, विस्फोटक और अन्य सामग्री बरामद की है। बड़ेआलवाड़ा के जंगल-पहाड़ी क्षेत्र में हुई सर्चिंग के दौरान 315 बोर का देशी कट्टा, 49 जिंदा राउंड, 303 रायफल के 25 राउंड, 12 बोर के 34 कारतूस और करीब 8 किलो जिलेटिन मिला।
विज्ञापन
नक्सलियों का बरामद सामान
- फोटो : Amar Ujala
विस्तार
बीजापुर जिले में चलाए जा रहे माओवादी विरोधी अभियान के तहत फरसेगढ़ थाना क्षेत्र में पुलिस एवं सुरक्षा बलों को बड़ी सफलता मिली है। ग्राम बड़ेआलवाड़ा के समीप जंगल-पहाड़ी क्षेत्र में सर्चिंग के दौरान माओवादियों द्वारा छिपाकर रखे गए हथियार, जिंदा कारतूस, विस्फोटक एवं अन्य सामग्री बरामद की गई।
संयुक्त टीम ने चलाया था सर्चिंग अभियान
पुलिस के मुताबिक 15 सितंबर 2026 को मुखबिर से मिली सूचना के आधार पर पुलिस अधीक्षक बीजापुर के निर्देशन में थाना फरसेगढ़, डीआरजी बीजापुर और बीडीएस की संयुक्त टीम ने बड़ेआलवाड़ा के पास जंगल एवं पहाड़ी क्षेत्र में सर्चिंग अभियान चलाया। सर्चिंग के दौरान संदिग्ध रूप से छिपाकर रखी गई सामग्री बरामद हुई। बीडीएस टीम ने आवश्यक सुरक्षा प्रक्रिया और डिमाइनिंग के बाद सामग्री को सुरक्षित रूप से कब्जे में लिया।
ये भी पढ़ें- झीरम घाटी नक्सली हमले में 10 दोषियों को फांसी की सजा: 29 लोगों की हत्या पर 13 साल बाद आया फैसला
विज्ञापन
बड़ी मात्रा में हथियार और विस्फोटक सामग्री बरामद
बरामद सामग्री में 315 बोर का एक देशी कट्टा, 315 बोर के 49 जिंदा राउंड, 303 रायफल के 25 जिंदा राउंड और 12 बोर के 34 जिंदा कारतूस शामिल हैं। इसके अलावा 303 रायफल का बट प्लेट, बोल्ट, खाली मैगजीन एवं अन्य पार्ट्स भी बरामद किए गए हैं। सुरक्षा बलों ने मौके से करीब 8 किलोग्राम जिलेटिन, छह वाकी-टॉकी सेट मय चार्जर, एक मेन पेक सेट, विभिन्न प्रकार के इलेक्ट्रॉनिक एवं कॉपर वायर, डेटोनेटर वायर, क्लच वायर, बैटरी, सेल, स्विच, सॉकेट, अन्य विस्फोटक सामग्री और टूल्स भी बरामद किए हैं। पुलिस ने बरामद हथियार एवं विस्फोटक सामग्री को धारा 106 बीएनएसएस के तहत जप्त कर लिया है। मामले में अग्रिम वैधानिक कार्रवाई की जा रही है।