फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chhattisgarh ›   Bijapur News ›   Two Naxalites involved in incident of murder including arson arrested in Bijapur

Bijapur: आगजनी समेत हत्या की घटना में शामिल दो नक्सली गिरफ्तार, बासागुड़ा और तर्रेम पुलिस की कार्रवाई

Sat, 06 Jan 2024 08:29 PM IST
Digvijay Singh अमर उजाला नेटवर्क, बीजापुर (छत्तीसगढ़)
अमर उजाला नेटवर्क, बीजापुर (छत्तीसगढ़) Published by: Digvijay Singh Updated Sat, 06 Jan 2024 08:29 PM IST
सार

पुलिस से मिली जानकारी के मुताबिक शुक्रवार को बासागुड़ा थाना व कोबरा 210 की संयुक्त टीम द्वारा सारकेगुड़ा तालाब के पास एमसीपी कार्यवाही के दौरान एक   मिलिशिया सदस्य लेकाम सोमलू पिता लेकाम बोटी पेद्दागेलूर को पकड़ने में सफलता हासिल की हैं।

विज्ञापन
Two Naxalites involved in incident of murder including arson arrested in Bijapur
दो नक्सली गिरफ्तार - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

बीजापुर जिले में चलाए जा रहे नक्सल विरोधी अभियान के तहत बासागुड़ा व तर्रेम पुलिस को बड़ी कामयाबी मिली हैं। कुशवाह ट्रेवल्स की यात्री बस और एक ग्रामीण की हत्या में शामिल दो नक्सल जन मिलिशिया सदस्यों को पकड़ा गया हैं।

विज्ञापन

 

पुलिस से मिली जानकारी के मुताबिक शुक्रवार को बासागुड़ा थाना व कोबरा 210 की संयुक्त टीम द्वारा सारकेगुड़ा तालाब के पास एमसीपी कार्यवाही के दौरान एक   मिलिशिया सदस्य लेकाम सोमलू पिता लेकाम बोटी पेद्दागेलूर को पकड़ने में सफलता हासिल की हैं। पकड़ा गया नक्सली 21 दिसम्बर 2023 को बासागुड़ा थाना क्षेत्र के तिम्मापुर के पास कुशवाह ट्रेवल्स यात्री बस में आगजनी की घटना में शामिल था। 

विज्ञापन


वहीं शुक्रवार को तर्रेम थाना कोबरा 210 और एसटीएफ की संयुक्त टीम द्वारा मिलिशिया सदस्य पदम हूंगा पिता पदम भीमा उम्र 36 निवासी मंडीमरका थाना जगरगुंडा जिला सुकमा को सिलगेर से पकड़ा गया। पकड़ा गया नक्सली मिलिशिया सदस्य है और वह एक जनवरी 2023 को तर्रेम कुरसमपारा के ग्रामीण के अपहरण व हत्या करने की घटना में शामिल था। पकड़े गए नक्सलियों के विरुद्ध बासागुड़ा व तर्रेम थाना में वैधानिक कार्यवाही के बाद न्यायिक रिमांड पर न्ययालय बीजापुर के समक्ष पेश किया गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed