फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chhattisgarh ›   Bijapur News ›   Two Naxalites carrying a bounty of Rs 1 lakh each surrendered so far this year 48 Naxalites have left path of

Bijapur: एक-एक लाख के दो इनामी नक्सलियों ने किया सरेंडर, इस वर्ष अब तक 48 नक्सलियों ने छोड़ा आतंक का रास्ता

Sat, 08 Mar 2025 07:51 PM IST
Digvijay Singh अमर उजाला नेटवर्क, बीजापुर
अमर उजाला नेटवर्क, बीजापुर Published by: Digvijay Singh Updated Sat, 08 Mar 2025 07:51 PM IST
सार

बीजापुर में नक्सली संगठन को एक और झटका लगा है। शासन की आत्मसमर्पण व पुनर्वास नीति से प्रभावित होकर एक एक लाख के दो ईनामी नक्सलियों ने आतंक का रास्ता छोड़कर समाज की मुख्य धारा से जुड़ने आत्मसमर्पण कर दिए हैं।

विज्ञापन
Two Naxalites carrying a bounty of Rs 1 lakh each surrendered so far this year 48 Naxalites have left path of
दो नक्सलियों ने किया करेंडर - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

बीजापुर में नक्सली संगठन को एक और झटका लगा है। शासन की आत्मसमर्पण व पुनर्वास नीति से प्रभावित होकर एक एक लाख के दो ईनामी नक्सलियों ने आतंक का रास्ता छोड़कर समाज की मुख्य धारा से जुड़ने आत्मसमर्पण कर दिए हैं। इसके साथ ही इस वर्ष अब तक 48 ने नक्सलवाद तौबा कर सरेंडर कर दिया है।

विज्ञापन


मिली जानकारी के मुताबिक जिले में चलाए जा रहे नक्सल उन्मूलन अभियान व शासन की पुनर्वास व आत्मसमर्पण नीति से प्रभावित होकर एक लाख के इनामी गंगालुर एरिया कमेटी पार्टी सदस्य सुखराम फरसीक पिता पीडे फरसीक उम्र 30 निवासी सरपंच पारा कुरुष थाना गंगालुर व एक लाख के इनामी बुरजी आरपीसी जनताना सरकार अध्यक्ष पंडरु फरसीक पिता मेगा फरसीक निवासी गायतापारा कुरुष थाना गंगालुर ने पुलिस के समक्ष आत्मसमर्पण कर दिया। 
विज्ञापन


आत्मसमर्पित नक्सलियों को 25- 25 हजार रुपये प्रोत्साहन राशि दी गई। इधर पुलिस ने अपील किया है कि नक्सल विचारधारा में भटके नक्सलियों को उनके घर वाले भी वापस लाना चाहते है। हम सभी नक्सली भाई बहनों से अपील करते है कि उनका बाहरी लोगों की भ्रामक बातों और विचारधारा से बाहर निकलने का समय आ गया है। अब सामान्य जन जीवन जीने के लिए पुलिस व सुरक्षा बलों के समक्ष किसी भी माध्यम से आकर आत्मसमर्पण करें व छग शासन की आत्मसमर्पण व पुनर्वास योजना का लाभ उठाये।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed