फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chhattisgarh ›   Bijapur News ›   Two more Naxalites surrendered in Bijapur

'लाल आतंक' को झटका: छत्तीसगढ़ में दो और नक्सलियों ने किया सरेंडर, 2015 से थे एक्टिव; अब तक 42 का आत्मसमर्पण

Wed, 26 Feb 2025 06:53 PM IST
अनुज कुमार अमर उजाला नेटवर्क, बीजापुर
अमर उजाला नेटवर्क, बीजापुर Published by: अनुज कुमार Updated Wed, 26 Feb 2025 06:53 PM IST
सार

छत्तीसगढ़ के बीजापुर में बुधवार को दो और नक्सलियों ने आत्मसमर्पण कर दिया है। एक दिन पहले ही मंगलवार को 23 लाख के इनामी चार सहित नौ नक्सलियों ने आत्मसमर्पण किया था।

विज्ञापन
Two more Naxalites surrendered in Bijapur
दो नक्सलियों ने किया सरेंडर - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

बीते मंगलवार को 23 लाख के इनामी चार सहित नौ नक्सलियों ने नक्सल संगठन को बड़ा झटका दिया था। वहीं बुधवार को दो और नक्सलियों ने सरेंडर कर दिया। इसके साथ ही इस साल अब तक आत्मसमर्पण करने वाले नक्सलियों की संख्या 42 तक पहुंच गई है। 

विज्ञापन


पुलिस से मिली जानकारी के मुताबिक, केशकुतुल आरपीसी मिलिशिया प्लाटून सदस्य सुखराम सोढ़ी उर्फ सुकडु पिता मंगड़ू सोढ़ी उम्र 27 निवासी केशकुतुल और मिलिशिया प्लाटून सदस्य नारू इरपा उर्फ नारायण पिता विरैया उम्र 36 निवासी बेलम नेड्रा शामिल है।
विज्ञापन


सुखराम सोढ़ी नक्सल संगठन में वर्ष 2015 से सक्रिय है। वर्ष 2017, 2019, 2020 व 2021 के कई वारदातों में शामिल रहा है। वही नारू इरपा वर्ष 2021 से नक्सल संगठन में सक्रिय है। सरेंडर करने वाले उक्त नक्सलियों को आत्मसमर्पण व पुनर्वास नीति के तहत 25-25 हजार रुपये प्रोत्साहन राशि नगद दी गई।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed