फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chhattisgarh ›   Bijapur News ›   Bijapur: Tribal Students Shine, Three Eklavya School Students Excel in NEET Examination

बीजापुर: जनजातीय विद्यार्थियों का कमाल, एकलव्य विद्यालय के 3 विद्यार्थियों ने NEET में लहराया परचम

Wed, 26 Aug 2026 09:36 AM IST
बीजापुर ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बीजापुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बीजापुर Published by: बीजापुर ब्यूरो Updated Wed, 26 Aug 2026 09:36 AM IST
सार

भैरमगढ़ के एकलव्य आदर्श आवासीय विद्यालय के तीन जनजातीय विद्यार्थियों ने NEET में सफलता हासिल कर जिले का नाम रोशन किया है। तीनों छात्रों की इस उपलब्धि ने न सिर्फ विद्यालय बल्कि पूरे क्षेत्र के विद्यार्थियों का हौसला बढ़ाया है।

विज्ञापन
Bijapur: Tribal Students Shine, Three Eklavya School Students Excel in NEET Examination
सीएम के साथ सफल अभ्यर्थी

विस्तार

एकलव्य आदर्श आवासीय विद्यालय, भैरमगढ़ के विद्यार्थियों ने NEET की परीक्षा में सफलता हासिल कर जिले का नाम रोशन किया है। विद्यालय के ज्ञानेश्वर, कशिश नेताम और पूर्वी वाचम ने NEET परीक्षा उत्तीर्ण कर अपनी प्रतिभा और मेहनत का परिचय दिया है। उनकी इस उपलब्धि से विद्यालय में खुशी का माहौल है।

विज्ञापन


एकलव्य आदर्श आवासीय विद्यालयों का संचालन छत्तीसगढ़ शासन के आदिम जाति तथा अनुसूचित जाति विकास विभाग की ओर से किया जाता है। इन विद्यालयों का उद्देश्य जनजातीय विद्यार्थियों को गुणवत्तापूर्ण शिक्षा उपलब्ध कराने, उनकी प्रतिभा को निखारने और राष्ट्रीय स्तर की प्रतियोगी परीक्षाओं के लिए तैयार करना है।
विज्ञापन


विद्यालय में विद्यार्थियों को बेहतर शैक्षणिक वातावरण, विशेषज्ञ मार्गदर्शन और आवश्यक सुविधाएं उपलब्ध कराई जाती हैं। सफल विद्यार्थियों ने नियमित अध्ययन, कठिन परिश्रम और शिक्षकों के मार्गदर्शन के बल पर NEET जैसी राष्ट्रीय स्तर की प्रतियोगी परीक्षा में सफलता हासिल की।
विज्ञापन
विज्ञापन


ये भी पढ़ें: 'हमसे बात करने पर भी लगता है जुर्माना': पिछले दो साल से 31 लोगों का हुक्का-पानी बंद, कलेक्टर से मांगा इंसाफ


ज्ञानेश्वर, कशिश नेताम और पूर्वी वाचम की सफलता यह साबित करती है कि उचित मार्गदर्शन, गुणवत्तापूर्ण शिक्षा और दृढ़ संकल्प के साथ जनजातीय क्षेत्र के विद्यार्थी भी देश की कठिन प्रतियोगी परीक्षाओं में सफलता हासिल कर सकते हैं। उनकी उपलब्धि क्षेत्र के अन्य विद्यार्थियों के लिए भी प्रेरणास्रोत मानी जा रही है। इससे विद्यार्थियों में उच्च शिक्षा और राष्ट्रीय स्तर की प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी के प्रति उत्साह बढ़ेगा।

तीनों विद्यार्थियों की सफलता पर विद्यालय के शिक्षकों, अभिभावकों और आदिम जाति तथा अनुसूचित जाति विकास विभाग के अधिकारियों ने खुशी जताई। विभाग और विद्यालय प्रबंधन ने सफल विद्यार्थियों को बधाई देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed