फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chhattisgarh ›   Bijapur News ›   Student body found after 47 hours Mukesh had drowned in Indravati river in Bijapur

Bijapur: 47 घण्टे बाद मिला छात्र का शव, इंद्रावती नदी में डूबा था मुकेश, दोस्तों के साथ गया था पिकनिक मनाने

Sat, 06 Jan 2024 07:27 PM IST
Digvijay Singh अमर उजाला नेटवर्क, बीजापुर
अमर उजाला नेटवर्क, बीजापुर Published by: Digvijay Singh Updated Sat, 06 Jan 2024 07:27 PM IST
सार

दरअसल भोपालपटनम के इंद्रावती कॉलेज से 12 से 15 छात्र छात्राएं पिकनिक मनाने भोपालपटनम से 18 किलोमीटर दूर मट्टीमरका गये थे। यहां पिकनिक के दौरान बीएससी फाइनल के छात्र मुकेश कविराज इंद्रावती नदी में नहाने के लिए गया और वह डूब गया।

विज्ञापन
Student body found after 47 hours Mukesh had drowned in Indravati river in Bijapur
47 घण्टे बाद मिला छात्र का शव - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

बीजापुर में गुरुवार को भोपालपटनम ब्लॉक के मट्टीमरका के इंद्रावती नदी में डूबे छात्र का शव 47 घण्टे के बाद रेस्क्यू टीम ने बरामद कर लिया है। भोपालपटनम अस्पताल में पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौप दिया जाएगा।

विज्ञापन

 

दरअसल भोपालपटनम के इंद्रावती कॉलेज से 12 से 15 छात्र छात्राएं पिकनिक मनाने भोपालपटनम से 18 किलोमीटर दूर मट्टीमरका गये थे। यहां पिकनिक के दौरान बीएससी फाइनल के छात्र मुकेश कविराज इंद्रावती नदी में नहाने के लिए गया और वह डूब गया। साथी छात्रों ने इसकी सूचना भोपालपटनम थाने में दी। शुक्रवार की सुबह बीजापुर से एसडीआरएफ व नगर सेना टीम घटना स्थल पहुंची और सुबह से शाम तक लापता छात्र को ढूंढते रेस्क्यू किया लेकिन छात्र का कोई पता नहीं चल पाया। 

विज्ञापन

 

दूसरे दिन शनिवार की सुबह फिर से रेस्क्यू टीम ने नदी जाकर लापता छात्र को ढूंढने में लगी रही और टीम को दोपहर दो बजे के करीब 47 घण्टे बाद छात्र मुकेश कविराज का शव घटनास्थल से करीब 20 मीटर दूर मिला। भोपालपटनम थाना प्रभारी जीवन कुमार जांगड़े ने बताया कि गुरुवार को इंद्रावती नदी में डूबे छात्र मुकेश का शव शनिवार की दोपहर रेस्क्यू टीम ने घटनास्थल से 20 मीटर की दूरी से बरामद कर लिया है। छात्र के शव को भोपालपटनम अस्पताल लाया गया है। यहां पोस्टमार्टम  के बाद शव परिजनों को सौप दिया जाएगा।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed