फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chhattisgarh ›   Bijapur News ›   Security forces have arrested a total of 26 active Naxalites in Bijapur

'लाल आतंक' पर बड़ा प्रहार: बीजापुर में 13 लाख के छह इनामी समेत 26 नक्सली गिरफ्तार, जानें कौन कहां से पकड़ा

Thu, 11 Sep 2025 07:21 PM IST
अनुज कुमार अमर उजाला नेटवर्क, बीजापुर
अमर उजाला नेटवर्क, बीजापुर Published by: अनुज कुमार Updated Thu, 11 Sep 2025 07:21 PM IST
सार

बीजापुर जिले में सुरक्ष बलों ने नक्सल विरोधी अभियान में बड़ी सफलता हासिल करते हुए 26 सक्रिय नक्सलियों को गिरफ्तार किया। यह कार्रवाई नक्सली गतिविधियों को कमजोर करने और क्षेत्र में शांति स्थापित करने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम है।

विज्ञापन
Security forces have arrested a total of 26 active Naxalites in Bijapur
26 नक्सली गिरफ्तार - फोटो : अमर उजाला
loader

विस्तार

जिले में सुरक्षाबलों ने नक्सलियों के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए कुल 26 सक्रिय नक्सलियों को गिरफ्तार किया है। इनमें 13 लाख रुपये के इनामी 6 नक्सली भी शामिल हैं। कार्रवाई के दौरान भारी मात्रा में विस्फोटक सामग्री और प्रतिबंधित नक्सली साहित्य बरामद किया गया है।
विज्ञापन


यह संयुक्त कार्रवाई डीआरजी  बीजापुर, थाना गंगालूर, भैरमगढ़, उसूर, आवापल्ली, तर्रेम, कोबरा 205 और सीआरपीएफ की 196 व 62वीं बटालियन द्वारा जिले के विभिन्न थाना क्षेत्रों में अंजाम दी गई।
विज्ञापन


कहां से कितने नक्सली हुए गिरफ्तार
गंगालूर क्षेत्र से 3 नक्सली
भैरमगढ़ से 3 नक्सली (2 इनामी)
आवापल्ली से 8 नक्सली (1 इनामी)
उसूर से 8 नक्सली (3 इनामी)
तर्रेम से 4 नक्सली (1 इनामी) शामिल 

पकड़े गए नक्सलियों के कब्जे से आईईडी, कुकर बम, टिफिन बम, डेटोनेटर, सेफ्टी फ्यूज, कार्डेक्स वायर, मल्टीमीटर, बैटरियाँ, बिजली की तार, जमीन खोदने के औजार
नक्सली संगठन से संबंधित बैनर, पोस्टर, पाम्पलेट आदि मिले हैं। पूछताछ में आरोपियों ने यह स्वीकार किया कि वे पुलिस पार्टी को क्षति पहुंचाने के उद्देश्य से आईईडी लगाने की योजना बना रहे थे। मौके से बरामद सामग्री को गवाहों की मौजूदगी में विधिवत जब्त किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन


किस नक्सली पर था कितने लाख का इनाम
मुन्ना पोटाम – बटालियन नंबर 01 का सदस्य, इनाम 8 लाख
अर्जुन अटामी उर्फ गुड्डी – मिलिशिया सेक्शन कमांडर, इनाम 1 लाख
पायको माड़वी उर्फ सोनी उर्फ टोकड़ी – पार्टी सदस्य, इनाम 1 लाख
कृष्णा पोडियाम – मिलिशिया सेक्शन कमांडर, इनाम 1 लाख
रामा काका – डीएकेएमएस अध्यक्ष, इनाम 1 लाख
मनी मड़कम उर्फ गोला मंडी – जनताना सरकार अध्यक्ष, इनाम 1 लाख

सभी आरोपियों के खिलाफ भारतीय न्याय संहिता और विस्फोटक पदार्थ अधिनियम की सुसंगत धाराओं के तहत प्रकरण दर्ज कर, उन्हें न्यायालय में पेश किया गया है। यह कार्रवाई नक्सल नेटवर्क पर एक करारा प्रहार मानी जा रही है।

ये भी पढ़ें: गरियाबंद में सुरक्षाबलों-नक्सलियों के बीच मुठभेड़: रुक-रुककर हो रही फायरिंग, 10 माओवादियों के मारे जाने की खबर
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed