फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chhattisgarh ›   Bijapur News ›   First result of three-tier panchayat elections in favour of Congress Manoj elected unopposed as district membe

Bijapur: कांग्रेस के पक्ष में त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव का पहला परिणाम, मनोज निर्विरोध जनपद सदस्य निर्वाचित

Thu, 06 Feb 2025 04:23 PM IST
Digvijay Singh अमर उजाला नेटवर्क, बीजापुर
अमर उजाला नेटवर्क, बीजापुर Published by: Digvijay Singh Updated Thu, 06 Feb 2025 04:23 PM IST
सार

बीजापुर में त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव के नाम वापसी के आखिर दिन कांग्रेस समर्थित प्रत्याशी निर्विरोध जनपद सदस्य निर्वाचित हुए हैं। भाजपा समर्थित व निर्दलीय उमीदवारों के नाम वापस लेने से कांग्रेस समर्थित प्रत्याशी निर्विरोध चुनाव जीत गए हैं।

विज्ञापन
First result of three-tier panchayat elections in favour of Congress Manoj elected unopposed as district membe
मनोज निर्विरोध जनपद सदस्य निर्वाचित - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

बीजापुर में त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव के नाम वापसी के आखिर दिन कांग्रेस समर्थित प्रत्याशी निर्विरोध जनपद सदस्य निर्वाचित हुए हैं। भाजपा समर्थित व निर्दलीय उमीदवारों के नाम वापस लेने से कांग्रेस समर्थित प्रत्याशी निर्विरोध चुनाव जीत गए हैं।

विज्ञापन


बता दें कि उसूर जनपद पंचायत क्षेत्र क्रमांक 7 तर्रेम से जनपद पंचायत सदस्य के लिए चुनाव लड़ रहे कांग्रेस समर्थित प्रत्याशी मनोज अवलम निर्विरोध चुनाव जीत गए है। दरअसल भाजपा समर्थित प्रत्याशी कार्तिक अवलम व एक निर्दलीय प्रत्याशी गोपाल गटपल्ली के नाम वापसी के आखिर दिन नाम वापस ले लेने से मनोज अवलम निर्विरोध जनपद सदस्य निर्वाचित हो गए है। जनपद क्षेत्र क्रमांक 7 तर्रेम के अंतर्गत चार ग्राम पंचायत तर्रेम, चिन्नागेलूर, पुसबाका और गगनपल्ली आते है। इस जनपद क्षेत्र में तकरीबन 5 हजार के करीब मतदाता है। 
विज्ञापन


पहली बार जीतकर बने थे उपाध्यक्ष
कांग्रेस समर्थित जनपद सदस्य मनोज अवलम वर्ष 2015 में इसी सीट से जनपद सदस्य के लिए चुनाव लड़ कर जीते और उसूर जनपद पंचायत के उपाध्यक्ष बने थे। इसके बाद वे वर्ष 2020 में तर्रेम जनपद सीट को छोड़कर आवापल्ली जनपद सीट से चुनाव लड़े थे। लेकिन उन्हें इस सीट से शंकरैया माड़वी ने 155 वोट हरा दिया था।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed