{"_id":"67b9a857ef0d81dba50fb418","slug":"32176-voters-will-cast-their-votes-at-89-booths-in-bhairamgarh-block-tomorrow-for-the-final-phase-in-bijapur-2025-02-22","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bijapur: अंतिम चरण के लिए कल भैरमगढ़ ब्लाक में 32176 मतदाता 89 बूथों पर डालेंगे वोट, मतदान दल रवाना","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bijapur: अंतिम चरण के लिए कल भैरमगढ़ ब्लाक में 32176 मतदाता 89 बूथों पर डालेंगे वोट, मतदान दल रवाना
Sat, 22 Feb 2025 04:55 PM IST
Digvijay Singh
अमर उजाला नेटवर्क, बीजापुर
अमर उजाला नेटवर्क, बीजापुर
Published by: Digvijay Singh
Updated Sat, 22 Feb 2025 04:55 PM IST
सार
बीजापुर में त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव के तहत बीजापुर जिले में अंतिम चरण का मतदान कल जनपद पंचायत क्षेत्र भैरमगढ़ में होगा।
विज्ञापन
मतदान दल रवाना
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
बीजापुर में त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव के तहत बीजापुर जिले में अंतिम चरण का मतदान कल जनपद पंचायत क्षेत्र भैरमगढ़ में होगा। मुख्य कार्यपालन अधिकारी जनपद पंचायत भैरमगढ़ पीआर साहू ने बताया की जनपद पंचायत भैरमगढ़ के 60 ग्राम पंचायतों के लिए 89 मतदान केन्द्र बनाये गये हैं। विकासखण्ड के 175 वार्डों में पंच का तथा 48 ग्राम पंचायतों में सरपंच का निर्वाचन होगा। इसके अतिरिक्त 15 जनपद क्षेत्रों एवं 03 जिला पंचायत क्षेत्र में मतदान होगा। विकास खण्ड में कुल 16649 महिला एवं 15521 पुरुष तथा 06 अन्य इस प्रकार कुल-32176 मतदाता अपने मताधिकार का उपयोग करेंगे।
विज्ञापन
अनुविभागीय दण्डाधिकारी विकास सर्वे, रिटर्निंग अधिकारी सूर्यकांत घरत तथा जनपद सीईओ पीआर साहू द्वारा सुचारू रूप से मतदान सामग्री वितरण की व्यवस्था कराई गई। सुबह 7 बजे से दूरस्थ क्षेत्र कुटरू, रानीबोदली तथा फरसेगढ़ के मतदान दलों को मतदान सामग्री उपलब्ध कराया गया। मतदान दलों द्वारा सामग्री मिलान पूर्ण करने पर सुबह 10 बजे कलेक्टर संबित मिश्रा द्वारा हरी झंडी दिखाकर दलों को रवाना किया गया। कलेक्टर द्वारा मतदान दलों को स्वतंत्र निष्पक्ष तथा निर्भिक होकर मतदान की प्रकिया सावधानी के साथ पूर्ण करने की समझाइश दी गई। शेष मतदान दलों को भी मतदान सामग्री वितरण किया जा चुका है। जिन्हें दोपहर 2 बजे मतदान केन्द्रों के रवाना किया गया।
विज्ञापन