{"_id":"6abf7c01558204f76b0763a9","slug":"caf-jawan-shoots-himself-dead-at-sandra-camp-bijapur-news-c-1-1-noi1491-4788961-2026-10-02","type":"story","status":"publish","title_hn":"बीजापुर: सैंड्रा कैंप में सीएएफ जवान ने खुद को मारी गोली, मौत; आत्महत्या के कारणों की जांच में जुटी पुलिस","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बीजापुर: सैंड्रा कैंप में सीएएफ जवान ने खुद को मारी गोली, मौत; आत्महत्या के कारणों की जांच में जुटी पुलिस
Fri, 02 Oct 2026 07:03 PM IST
बीजापुर ब्यूरो
अमर उजाला नेटवर्क, बीजापुर
अमर उजाला नेटवर्क, बीजापुर
Published by: बीजापुर ब्यूरो
Updated Fri, 02 Oct 2026 07:03 PM IST
सार
सैंड्रा कैंप में सीएएफ जवान विजेंद्र ठाकुर की गोली लगने से मौत हो गई। प्रारंभिक जांच में आत्महत्या की धमकी, पुलिस ने मर्ग कायम कर जांच शुरू की।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
छत्तीसगढ़ के बीजापुर जिले से एक दुखद घटना सामने आई है। फरसेगढ़ थाना क्षेत्र के अंतर्गत सैंड्रा कैंप में पदस्थ छत्तीसगढ़ सशस्त्र बल के जवान विजेंद्र ठाकुर की गोली लगने से मौत हो गई। प्रारंभिक जानकारी के अनुसार, जवान ने कथित तौर पर अपनी सर्विस राइफल से खुद को गोली मार ली। घटना के बाद पुलिस ने मर्ग कायम कर मामले की जांच शुरू कर दी है।
सैंड्रा कैंप में हुई घटना
जानकारी के मुताबिक, जवान विजेंद्र ठाकुर सैंड्रा कैंप में तैनात थे। इसी दौरान उन्होंने कथित तौर पर खुद को गोली मार ली। गोली चलने की घटना के बाद कैंप में हड़कंप मच गया। सूचना मिलते ही पुलिस टीम मौके पर पहुंची और आवश्यक कार्रवाई की।
घटनास्थल से जुटाए साक्ष्य, जांच जारी
पुलिस ने घटनास्थल का निरीक्षण कर आवश्यक साक्ष्य जुटाए हैं। फरसेगढ़ थाना पुलिस ने मामले में मर्ग कायम कर जांच शुरू कर दी है। प्रारंभिक जांच में मामला आत्महत्या का प्रतीत हो रहा है, हालांकि घटना के वास्तविक कारणों का अभी पता नहीं चल पाया है।
विज्ञापन
पुलिस के अनुसार, जांच के दौरान सामने आने वाले तथ्यों और साक्ष्यों के आधार पर आगे की वैधानिक कार्रवाई की जाएगी। फिलहाल जवान द्वारा यह कदम उठाए जाने के पीछे के कारणों का पता लगाने के लिए जांच जारी है।