फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chhattisgarh ›   biggest rangoli of Shri Ram made from 7500 kg paddy in Raipur: 51 artists prepared it in 4 days

रायपुर में 7500 किलो धान से बनी श्रीराम की सबसे बड़ी रंगोली: 51 कलाकारों ने 4 दिन में किया तैयार

Tue, 23 Jan 2024 02:11 PM IST
अमन कोशले अमर उजाला नेटवर्क, रायपुर
अमर उजाला नेटवर्क, रायपुर Published by: अमन कोशले Updated Tue, 23 Jan 2024 02:11 PM IST
सार

अयोध्या में रामलला की प्राण प्रतिष्ठा समारोह के दिन भगवान श्रीराम के ननिहाल छत्तीसगढ़ राममय हो गया। इस शुभ अवसर पर प्रदेश में अनेक कार्यक्रम हुए। इसके साथ ही दीवाली की तरह घरों-घर में दीप जलाए गए और रंगोली भी बनाई गई।

विज्ञापन
biggest rangoli of Shri Ram made from 7500 kg paddy in Raipur: 51 artists prepared it in 4 days
रायपुर में धान से बनी श्रीराम की रंगोली - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी

विस्तार

अयोध्या में रामलला की प्राण प्रतिष्ठा समारोह के दिन भगवान श्रीराम के ननिहाल छत्तीसगढ़ राममय हो गया। इस शुभ अवसर पर प्रदेश में अनेक कार्यक्रम हुए। इसके साथ ही दीवाली की तरह घरों-घर में दीप जलाए गए और रंगोली भी बनाई गई। वहीं राजधानी रायपुर स्थित साइंस कॉलेज मैदान में धान से भगवान श्रीराम की मनमोहक रंगोली बनाई गई है। यह काफी रोचक तरीके से बनाया गया है। इस रंगोली में भगवान श्रीराम का सौम्य चेहरे के दर्शाया गया है। छत्तीसगढ़ राष्ट्रवादी संघ की पहल पर इसे कलाकारों ने तैयार किया। 

विज्ञापन


विज्ञापन


दावा किया जा रहा है कि ये धान से बनी विश्व की सबसे बड़ी रंगोली है। इसे अंतरराष्ट्रीय रंगोली कलाकार प्रमोद साहू और उनकी टीम ने मिलकर 4 दिनों में तैयार किया है। धान से इस रंगोली को बनाने के लिए 51 कलाकरों ने कड़ी मेहनत की है। धान को अनेक रंगों में रंगकर रंगोली बनाया गया। धान और चावल के लगभग 7500 किलो से भगवान श्रीराम के रंगोली को तैयार की गई है। इसे लगभग 19600 स्केवयर फीट में तैयार किया गया है। इसके साथ ही रंगोली को विश्व रिकॉर्ड में शामिल करने के लिए आवेदन भी भेजा गया है। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed