फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chhattisgarh ›   Big question on security in Central Jail Raipur, attack on main witness of Yash Sharma murder case

Raipur News: केंद्रीय जेल रायपुर में सुरक्षा पर बड़ा सवाल, यश शर्मा हत्याकांड के मुख्य गवाह पर हमला

Thu, 25 Dec 2025 02:04 PM IST
अमन कोशले अमर उजाला नेटवर्क, रायपुर
अमर उजाला नेटवर्क, रायपुर Published by: अमन कोशले Updated Thu, 25 Dec 2025 02:04 PM IST
सार

राजधानी रायपुर स्थित केंद्रीय जेल में एक बार फिर सुरक्षा व्यवस्था पर गंभीर प्रश्नचिन्ह खड़ा हो गया है। बहुचर्चित यश शर्मा हत्याकांड के अहम गवाह कुशाल तोलानी पर जेल के भीतर ही जानलेवा हमला किए जाने की घटना सामने आई है।

विज्ञापन
Big question on security in Central Jail Raipur, attack on main witness of Yash Sharma murder case
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

विज्ञापन

राजधानी रायपुर स्थित केंद्रीय जेल में एक बार फिर सुरक्षा व्यवस्था पर गंभीर प्रश्नचिन्ह खड़ा हो गया है। बहुचर्चित यश शर्मा हत्याकांड के अहम गवाह कुशाल तोलानी पर जेल के भीतर ही जानलेवा हमला किए जाने की घटना सामने आई है।

सूत्रों के अनुसार, कुशाल तोलानी को हाल ही में प्रतिबंधित धाराओं के एक प्रकरण में मात्र एक दिन के लिए न्यायिक अभिरक्षा में जेल भेजा गया था। इसी दौरान हत्याकांड से जुड़े आरोपियों ने कथित रूप से प्रभाव का इस्तेमाल करते हुए उस पर हमला करवाया। बताया जाता है कि एनडीपीएस एक्ट के तहत सजा काट रहा एक कैदी चाकू लेकर उसके पास पहुंचा और हमला कर दिया, जिससे कुशाल गंभीर रूप से घायल हो गया। उसे तुरंत अस्पताल पहुंचाया गया, जहां उसका उपचार जारी है और स्थिति स्थिर बताई जा रही है।

विज्ञापन

घटना के बाद जेल परिसर में हड़कंप मच गया। ब्लेड और चाकू जैसे प्रतिबंधित हथियारों का जेल के अंदर मिलना प्रशासन की कार्यप्रणाली पर सवाल खड़ा करता है। इससे पहले भी जेल के भीतर गैंगवार और हिंसक झड़पों की घटनाएं सामने आ चुकी हैं, लेकिन सख्त कार्रवाई के अभाव में हालात और बिगड़ते दिखाई दे रहे हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

कुशाल तोलानी के परिजनों और अधिवक्ताओं ने इस मामले को लेकर कलेक्टर और एसएसपी रायपुर को लिखित शिकायत सौंपी है। उनका आरोप है कि सुनियोजित तरीके से गवाह को जेल भेजकर उसकी हत्या करने की साजिश रची गई और जेल प्रशासन हमले को रोकने में पूरी तरह नाकाम रहा।

घटना प्रकाश में आने के बाद जिला प्रशासन और पुलिस विभाग सक्रिय हो गया है। जांच के संकेत दिए गए हैं, हालांकि लगातार हो रही घटनाएं यह दर्शाती हैं कि जेल के भीतर कैदियों की सुरक्षा और गवाहों की सुरक्षा व्यवस्था दोनों ही गंभीर चिंता का विषय बन चुके हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed