फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chhattisgarh ›   Bhoramdev tourism corridor's groundbreaking ceremony will be held on January 1; Deputy CM reviews preparations

Raipur: 1 जनवरी को होगा भोरमदेव पर्यटन कॉरिडोर का भूमिपूजन, उप मुख्यमंत्री ने लिया तैयारियों का जायजा

Tue, 30 Dec 2025 01:33 PM IST
अमन कोशले अमर उजाला नेटवर्क, रायपुर
अमर उजाला नेटवर्क, रायपुर Published by: अमन कोशले Updated Tue, 30 Dec 2025 01:33 PM IST
सार

छत्तीसगढ़ में पर्यटन विकास को नई दिशा देने वाले भोरमदेव पर्यटन कॉरिडोर परियोजना का भूमिपूजन 1 जनवरी को किया जाएगा।

विज्ञापन
Bhoramdev tourism corridor's groundbreaking ceremony will be held on January 1; Deputy CM reviews preparations
उप मुख्यमंत्री ने लिया तैयारियों का जायजा - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

छत्तीसगढ़ में पर्यटन विकास को नई दिशा देने वाले भोरमदेव पर्यटन कॉरिडोर परियोजना का भूमिपूजन 1 जनवरी को किया जाएगा। लगभग 146 करोड़ रुपये की लागत से बनने वाली इस महत्वाकांक्षी परियोजना का भूमिपूजन केंद्रीय पर्यटन मंत्री गजेंद्र सिंह शेखावत और मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय के करकमलों से संपन्न होगा।
विज्ञापन


भूमिपूजन कार्यक्रम की तैयारियों का जायजा लेने उप मुख्यमंत्री विजय शर्मा ने भोरमदेव मंदिर परिसर स्थित कार्यक्रम स्थल का निरीक्षण किया। उन्होंने जनप्रतिनिधियों और अधिकारियों के साथ बैठक कर तैयारियों की समीक्षा की और मंच, बैठक व्यवस्था, सुरक्षा, यातायात, पार्किंग, पेयजल समेत सभी व्यवस्थाएं समय पर पूर्ण करने के निर्देश दिए। निरीक्षण के दौरान जिला पंचायत अध्यक्ष ईश्वरी साहू, जिला पंचायत उपाध्यक्ष कैलाश चंद्रवंशी, सभापति डॉ. वीरेंद्र साहू, कलेक्टर गोपाल वर्मा, एएसपी पुष्पेंद्र सिंह बघेल, एडीएम विनय पोयाम सहित अन्य अधिकारी और जनप्रतिनिधि मौजूद रहे।
विज्ञापन


भोरमदेव मंदिर परिसर अपनी प्राचीन स्थापत्य कला और धार्मिक महत्व के लिए प्रसिद्ध है। पर्यटन कॉरिडोर के निर्माण से यहां आने वाले श्रद्धालुओं और पर्यटकों को बेहतर सुविधाएं उपलब्ध होंगी, जिससे क्षेत्र के आर्थिक और सामाजिक विकास को गति मिलने की उम्मीद है। परियोजना के अंतर्गत सड़क, पार्किंग, व्यू प्वाइंट, पर्यटक सुविधा केंद्र, सौंदर्यीकरण और अन्य बुनियादी सुविधाओं का विकास किया जाएगा। इससे पर्यटकों की संख्या बढ़ेगी और स्थानीय युवाओं के लिए रोजगार एवं स्वरोजगार के अवसर सृजित होंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन


राज्य सरकार का लक्ष्य है कि छत्तीसगढ़ के प्रमुख पर्यटन स्थलों को आधुनिक सुविधाओं से जोड़ा जाए। भोरमदेव पर्यटन कॉरिडोर इसी दिशा में उठाया गया महत्वपूर्ण कदम माना जा रहा है, जो आने वाले समय में राज्य के धार्मिक और ऐतिहासिक पर्यटन को राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय स्तर पर नई पहचान दिलाने में सहायक होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed