फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chhattisgarh ›   Bhilai durg train news: young man slipped and fell from train, see here video

चलती ट्रेन में भूलकर भी न करें ऐसी गलती: भिलाई पॉवर हाउस में बाल-बाल बची युवक की जान, देखें खतरनाक वीडियो

Sun, 16 Jun 2024 04:07 PM IST
ललित कुमार सिंह अमर उजाला ब्यूरो, रायपुर
अमर उजाला ब्यूरो, रायपुर Published by: ललित कुमार सिंह Updated Sun, 16 Jun 2024 04:07 PM IST
सार

Bhilai durg train news: भागदौड़ की जिंदगी में लोग जल्दबाजी में ऐसी हरकत को अंजाम दे देते हैं, जो उनके लिए मुसीबत का सबब बन जाता है। दूसरों को भी परेशानी में डाल देता है।

विज्ञापन
Bhilai durg train news: young man slipped and fell from train, see here video
चलती ट्रेन में भूलकर भी न करें ऐसी गलती - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी

विस्तार

Bhilai durg train news: भागदौड़ की जिंदगी में लोग जल्दबाजी में ऐसी हरकत को अंजाम दे देते हैं, जो उनके लिए मुसीबत का सबब बन जाता है। दूसरों को भी परेशानी में डाल देता है। दरअसल, रविवार को एक यात्री भिलाई पॉवर हाउस रेलवे स्टेशन पर ट्रेन के खुलने के बाद चलती ट्रेन में चढ़ने की कोशिश कर रहा था। इस दौरान वह 100 मीटर तक ट्रेने के दरवाजे से घसीटते रहा। इसके बावजूद वह ट्रेन के दरवाजे से हाथ नहीं छोड़ रहा था। इस खतरनाक मंजर को देखकर लोग घबरा गये। इस दौरान ड्यूटी पर तैनात रेलवे के ने किसी तरह से युवक की जान बचाई। 

विज्ञापन


विज्ञापन


बताया जाता है कि भिलाई-पॉवर हाउस रेलवे स्टेशन में प्लेटफार्म नंबर एक पर ट्रेन नंबर 12853 अमरकंटक एक्सप्रेस के रेलवे स्टेशन से खुलने के बाद बिलासपुर के शुभम विहार निवासी परमेंद्र पांडे पिता एनएन पांडे का हड़बड़ी में गाड़ी पकड़ने की कोशिश में हाथ फिसल गया। वह कुछ दूर तक घसीटते हुए देखा गया। यह देखकर लोग चीख-पुकार मचाने लगे। रेलवे के जवान प्रधानआरक्षक एसके तिवारी ने किसी तरह से युवक की जान बचाई। गनीमत रही कि यात्री को किसी प्रकार की गंभीर चोट नहीं आई है। सीसीटीवी कंट्रोल रूम में यात्री को बैठाकर और पानी पिलाकर रेस्ट कराया गया फिर उसे दूसरी ट्रेन से भेजा गया। 
विज्ञापन
विज्ञापन


रेलवे सुरक्षा बल की ओर से आपरेशन जीवन रक्षा के तहत ड्यूटी में तैनात जवानों की सक्रियता से ट्रेनों में चढ़ते समय होने वाले हादसा की निगरानी की जा रही है। वाणिज्य विभाग ने उद्घोषणा के माध्यम से चलती गाड़ी में न चढ़ने की सलाह यात्रियों को लगातार दी जा रही है। इसके बाद भी लोग हड़बड़ी में गड़बड़ी कर देते हैं। 

 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed