फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chhattisgarh ›   Bhavesh hole in his heart, free operation was done under Chirayu scheme in raipur

Raipur: भावेश को मिला नया जीवन, दिल में था छेद, चिरायु योजना  के तहत हुआ निशुल्क आपरेशन

Mon, 17 Apr 2023 07:18 PM IST
ललित कुमार सिंह अमर उजाला नेटवर्क, रायपुर
अमर उजाला नेटवर्क, रायपुर Published by: ललित कुमार सिंह Updated Mon, 17 Apr 2023 07:18 PM IST
सार

राष्ट्रीय बाल स्वास्थ्य कार्यक्रम में चिरायु योजना से सारंगढ़ के मासूम भावेश के हृदय का सफल इलाज हुआ। सारंगढ़ के चिरायु दल की ओर से स्कूल में स्वास्थ्य परीक्षण से भावेश के हृदय की गंभीर बीमारी का पता चला था। चिरायु योजना से रायपुर में आपरेशन सफल हुआ है। 

विज्ञापन
Bhavesh hole in his heart, free operation was done under Chirayu scheme in raipur
भावेश के हृदय का आपरेशन सफल - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी

विस्तार

राष्ट्रीय बाल स्वास्थ्य कार्यक्रम में चिरायु योजना से सारंगढ़ के मासूम भावेश के हृदय का सफल इलाज हुआ। सारंगढ़ के चिरायु दल की ओर से स्कूल में स्वास्थ्य परीक्षण से भावेश के हृदय की गंभीर बीमारी का पता चला था। चिरायु योजना से रायपुर में आपरेशन सफल हुआ है। 
विज्ञापन


चिरायु दल ने शासकीय प्राथमिक शाला कलमी में पढ़ने वाले भावेश को आगे की जांच के लिए रायपुर रिफर किया था। इलाज में आने वाले बड़े खर्च को देखते हुए स्वास्थ्य विभाग की टीम ने उनके परिवार को चिरायु योजना के  उपचार के लिए बताया था। रायपुर के एसएमसी अस्पताल में 23 मार्च को भर्ती होने के बाद 1 अप्रैल को ऑपरेशन किया गया। उसे बेहतर इलाज मिला। अब सेहत में काफी सुधार है।भावेश के पिता लक्ष्मण यादव ने कहा कि सारंगढ़ की चिरायु टीम ने स्कूल में उनके बेटे की जांच कर जानकारी दी कि भावेश के दिल में छेद है। चिरायु दल और स्कूल के शिक्षकों ने मार्गदर्शन कर मनोबल बढ़ाया और शासन की योजना से बेहतर इलाज मिला।
विज्ञापन


चिरायु योजना से बच्चों को निःशुल्क उपचार
उन्होंने बताया कि अब भावेश तेजी से स्वस्थ हो रहा है। उन्होंने बेटे के गंभीर हृदय रोग के निःशुल्क इलाज के लिए राज्य शासन, चिरायु दल और स्कूल के शिक्षकों के प्रति आभार जताया है। चिरायु योजना ने उनकी बड़ी आर्थिक समस्या हल करने के साथ ही बेटे को सेहतमंद भी कर दिया है। राष्ट्रीय बाल स्वास्थ्य कार्यक्रम के अंतर्गत चिरायु योजना के माध्यम से स्वास्थ्य विभाग ने स्कूलों और आंगनबाड़ियों में बच्चों के स्वास्थ्य का परीक्षण किया जाता है। इलाज की जरूरत वाले बच्चों को निःशुल्क उपचार भी उपलब्ध कराया जाता है। 
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed