फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chhattisgarh ›   Bhatapara road accident: PM Modi and CM Bhupesh expressed grief,4-4 lakh compensation to relatives

भाटापारा सड़क हादसा: PM मोदी और CM भूपेश ने जताया शोक, मृतक के परिजनों को 4-4 लाख और घायलों को 1-1 लाख मुआवजा

Fri, 24 Feb 2023 02:01 PM IST
ललित कुमार सिंह अमर उजाला ब्यूरो, रायपुर
अमर उजाला ब्यूरो, रायपुर Published by: ललित कुमार सिंह Updated Fri, 24 Feb 2023 02:01 PM IST
सार

छत्तीसगढ़ के बलौदा बाजार-भाटापारा जिले में आज सड़क हादसे में 11 लोगों की मौत पर पीएम नरेंद्र मोदी और सीएम मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने शोक जताया है। पीएम ने बलौदाबाजार-भाटापारा जिले में हुए हादसे पर ट्वीट कर दुख जताया है। पीएम ने कहा कि इस हादसे को लेकर मैं बेहत दुखी हूं। शोक संतप्त परिवारों के प्रति मेरी शोक संवेदना। घायल जल्द स्वस्थ हों। 

विज्ञापन
Bhatapara road accident: PM Modi and CM Bhupesh expressed grief,4-4 lakh compensation to relatives
पीएम नरेंद्र मोदी, घटना स्थल, सीएम भूपेश बघेल - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी

विस्तार

छत्तीसगढ़ के बलौदा बाजार-भाटापारा जिले में आज सड़क हादसे में 11 लोगों की मौत पर पीएम नरेंद्र मोदी और सीएम मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने शोक जताया है। पीएम ने बलौदाबाजार-भाटापारा जिले में हुए हादसे पर ट्वीट कर दुख जताया है। पीएम ने कहा कि इस हादसे को लेकर मैं बेहत दुखी हूं। शोक संतप्त परिवारों के प्रति मेरी शोक संवेदना। घायल जल्द स्वस्थ हों। 
विज्ञापन


इस हादसे में प्रत्येक मृतक के परिजनों को पीएमएनआरएफ से दो लाख और रुपये दिए जाएंगे। वहीं घायलों को 50,000 हजार रुपए जिए जाएंगे। वहीं छत्तीसगढ़ सरकार की ओर से भी मृतक के परिजनों को 2 लाख और घायलों को 50 हजार रुपए दिए जाएंगे। मृतक के परिजनों को कुल 4 लाख रुपए और घायलों के परिजनों को 1-1 लाख रुपए दिए जाएंगे।
विज्ञापन


विज्ञापन
विज्ञापन


सीएम भूपेश ने ट्वीट कर कहा कि बलौदाबाजार-भाटापारा मार्ग पर बीती रात सड़क हादसे में 11 लोगों की मौत का समाचार बेहद दुखद है। ईश्वर उनकी आत्मा को शांति और परिवारजनों को हिम्मत दे।
सीएम ने जिला प्रशासन को घायलों को बेहतर इलाज की सुविधा उपलब्ध कराने और मृतकों के परिजनों को सहायता प्रदान करने के निर्देश दिए हैं। 






जिला अस्पताल बलौदाबाजार में इलाज चल रहा इलाज
बीती रात बलौदाबाजार से भाटापारा के बीच खमहरिया के पास ट्रक और पिकअप मालवाहक में टक्कर से 11 लोगों की मौके पर ही मौत हो गई थी। वहीं 20 से अधिक लोग घायल हुए हैं। जिनका जिला अस्पताल बलौदाबाजार में इलाज चल रहा है। वहीं गंभीर रूप से घायल दो लोगों को रायपुर रेफर किया गया है। आरोपी ट्रक ड्राइवर फरार है, जिसकी तलाश जारी है।

हादसे में इन लोगों की मौत
  • रामखिलावन साहू, 65 वर्ष, निवासी परशुराम वार्ड, भाटापारा
  • नरोत्तम यादव, 35 वर्ष, ग्राम खिरोरा
  • बिरझु साहू, 55 वर्ष, ग्राम खिलोरा
  • किशन साहू, 12 वर्ष, ग्राम खिलोरा
  • जितेंद्र यादव, 18 वर्ष, ग्राम खिलोरा
  • भूषण साहू, 50 वर्ष, ग्राम खिलोरा
  • होमेश साहू, 11 वर्ष, निवासी खिलोरा
  • हितेश साहू, 13 साल, निवासी खिलोरा
  • बलदाऊ राम साहू, 32 साल, निवासी खिलोरा
  • भावेश, 14 साल
  • राजा राम, 45 साल, निवासी खिलोरा
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed