फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chhattisgarh ›   bharose ka sammelan: CM Bhupesh Baghel will give a gift of 443 crores to Patan in Durg district today

भरोसे का सम्मेलन: CM भूपेश बघेल आज दुर्ग जिले के पाटन को देंगे 443 करोड़ की सौगात, कई योजनाओं की बांटेंगे राशि

Sun, 21 May 2023 12:06 PM IST
ललित कुमार सिंह अमर उजाला ब्यूरो, रायपुर
अमर उजाला ब्यूरो, रायपुर Published by: ललित कुमार सिंह Updated Sun, 21 May 2023 12:06 PM IST
सार

छत्तीसगढ़ के सीएम भूपेश बघेल आज रविवार को 'भरोसे का सम्मेलन' के तहत दु्र्ग जिले के प्रवास पर रहेंगे। इस दौरान जिले के पाटन विकासखंड के ग्राम सांकरा में 443 करोड़ 14 लाख रुपए  की सौगात देंगे। कुल 88 विकास कार्यों का लोकार्पण और शिलान्यास करेंगे।

विज्ञापन
bharose ka sammelan: CM Bhupesh Baghel will give a gift of 443 crores to Patan in Durg district today
सीएम भूपेश बघेल - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी

विस्तार

छत्तीसगढ़ के सीएम भूपेश बघेल आज रविवार को 'भरोसे का सम्मेलन' के तहत दु्र्ग जिले के प्रवास पर रहेंगे। इस दौरान जिले के पाटन विकासखंड के ग्राम सांकरा में 443 करोड़ 14 लाख रुपए  की सौगात देंगे। कुल 88 विकास कार्यों का लोकार्पण और शिलान्यास करेंगे। इन कार्यों में से 68 करोड़ 26 लाख रुपए की लागत के 17 कार्यों का लोकार्पण और 374 करोड़ 87 लाख रूपए की लागत के 71 कार्यों का भूमिपूजन और शिलान्यास करेंगे। वहीं पर राजीव गांधी न्याय योजना और गोधन की राशि भी बांटेंगे। 
विज्ञापन

 
मुख्यमंत्री जिन विकास कार्यों का लोकार्पण करेंगे, उनमें 19.60 करोड़ की लागत से ग्राम अमलेश्वर (खम्हरिया) में स्थापित 132/33 के.व्ही. विद्युत उपकेन्द्र, 14.43 करोड़ रूपए की लागत से 132/33 के.व्ही. उपकेन्द्र पाटन से प्रस्तावित 132/33 के.व्ही. उपकेन्द्र खम्हरिया (अमलेश्वर) तक 132 के.व्ही. 19 किलोमीटर डीसीडीएस पारेषण लाईन, 2 करोड़ 21 लाख रूपए की लागत से 220/132 के.व्ही. उपकेन्द्र पाटन में 132 के.व्ही. पाटन अमलेश्वर लाइन के लिए 02 नं. 132 के.व्ही. फीडर बे का निर्माण कार्य, 2 करोड़ 95 लाख रूपए की लागत से पंहदा व्यपवर्तन के शीर्ष कार्य एवं नहर लाइनिंग कार्य, 7 करोड़ 84 लाख रूपए की लागत से मगरगट्टा कापसी सांकरा माईनर का जीर्णोद्धार एवं लाईनिंग कार्य, 9 करोड़ 76 लाख की लागत से निर्मित निपानी एनीकट, 1 करोड़ 2 लाख रूपए की लागत से निर्मित कसही स्टापडेम, 1 करोड़ 71 लाख रूपए की लागत से ग्राम कुर्मीगुण्डरा के पास निर्मित स्टापडेम शामिल है। 
विज्ञापन


इसी तरह प्रधानमंत्री ग्राम सड़क योजना के अंतर्गत 4 करोड़ 38 लाख रुपए की लागत से 13 सड़कों के पूर्ण हो चुका नवीनीकरण का कार्य, मुख्यमंत्री ग्राम सड़क एवं विकास योजना के तहत 60.70 लाख रूपए की लागत से ग्राम पंहडोर, 1 करोड़ 3 लाख रूपए की लागत से ग्राम रानीतराई, ग्राम करसा में 60.70 लाख रुपएकी लागत से सीसी सड़क सह नाली निर्माण के कार्य ग्रामीण यांत्रिकी सेवा की ओर से 1 करोड़ 18 लाख रुपए की लागत से ग्राम सोनपुर के माटीकला सेंटर में स्थापित ग्लेजिंग यूनिट, ग्राम जामगांव आर और सेलूद में 30-30 लाख रूपए की लागत से सतनामी समाज के नवनिर्मित सभागार भवन, 7.63 लाख लागत से शासकीय नवीन हाई स्कूल खुड़मुड़ी में निर्मित प्रयोगशाला कक्ष, 25 लाख रुपए की लागत से स्वामी आत्मानंद अंग्रेजी माध्यम विद्यालय रानीतराई में निर्मित 3 अतिरिक्त कक्ष का लोकार्पण करेंगे। 
विज्ञापन
विज्ञापन


मुख्यमंत्री इसी तरह जिन कार्यों का भूमिपूजन और शिलान्यास करेंगे उनमें मुख्य रूप से 38.77 करोड़ रूपए की लागत से शासकीय चंदुलाल चंद्राकर पी.जी. महाविद्यालय पाटन जिला दुर्ग में सेंटर फॉर एक्सीलेंस, ग्रंथालय, इंडोर स्टेडियम, स्टॉफ क्वार्टर एवं अन्य निर्माण कार्य, 36 करोड़ रूपए की लागत से ग्राम पंदर तहसील पाटन जिला दुर्ग में 220/132 के.व्ही. उपकेन्द्र का निर्माण कार्य (विद्यमान 132/33 के.व्ही. उपकेन्द्र पाटन का 220/132 के.व्ही. उपकेन्द्र उन्नयन कार्य), 22.33 करोड़ रूपए की लागत से 400/220 के.व्ही. उपकेन्द्र कुरूद से प्रस्तावित 220/132 के.व्ही. उपकेन्द्र पाटन तक 220 के.व्ही. डी.सी.डी.एस. पारेषण लाईन (24.00 किमी), 25.23 करोड़ रूपए की लागत से ग्राम जामगांव आर में 132/33 के.व्ही. उपकेन्द्र का निर्माण कार्य, 14 करोड़ रूपए की लागत से 132 के.व्ही. डी.सी.डी.एस. पाटन जामगांव आर लाईन (18.00 कि.मी.), 2 करोड़ 50 लाख रूपए की लागत से 220/132 के.व्ही. उपकेन्द्र पाटन में 132 के.व्ही. पाटन जामगांव आर लाईन हेतु 02 नं. 132 के.व्ही. फीडर बे का निर्माण कार्य शामिल है। मुख्यमंत्री 3 करोड़ 93 लाख रूपए की लागत से बनने वाले फॉरेस्ट वंडर लैंड पार्क का भी भूमिपूजन करेंगे। 

साढ़े 24 लाख किसानों को मिलेगी 1895 करोड़ रुपए की पहली किश्त 
 सीएम भूपेश राजीव गांधी किसान न्याय योजना के तहत राज्य के 24 लाख 52 हजार 592 किसानों के खाते में 1894 करोड़ 93 लाख रुपए की राशि का ऑनलाइन ट्रांसफर करेंगे। किसानों को आगामी अगस्त, अक्टूबर और मार्च महीने में क्रमशः तीन और किश्तों में राशि दी जाएगी। 

भूमिहीन कृषि मजदूरों को मिलेगी पहली किश्त 
सीएम पूर्व प्रधानमंत्री राजीव गांधी की पुण्यतिथि पर भूमिहीन कृषि मजदूर न्याय योजना के ग्रामीण और नगरीय क्षेत्र के हितग्राहियों को वित्तीय वर्ष 2023-24 की पहली किश्त की राशि जारी करेंगे। राजीव गांधी भूमिहीन कृषि मजदूर न्याय योजना के ग्रामीण तथा नगरीय क्षेत्रों के कुल 5 लाख 63 हजार 576 हितग्राहियों को पहली किश्त के रूप में 112 करोड़ 71 लाख 52 हजार रूपए की राशि जारी की जाएगी। योजना के तहत प्रत्येक हितग्राही के बैंक खाते में 2 हजार रुपए के मान से पहली किस्त की राशि ऑनलाइन ट्रांसफर की जाएगी।

गोधन न्याय योजना के हितग्राहियों को मिलेंगे 13.57 करोड़ रुपए 
वहीं गोधन न्याय योजना के हितग्राहियो के खाते में 13 करोड़ 57 लाख रुपए की राशि ऑनलाइन ट्रांसफर की जाएगी। इसमें1 मई से 15 मई तक गौठानों में क्रय किए गए 1.98 लाख क्विंटल गोबर के एवज में ग्रामीण पशुपालकों को 3.95 करोड़ और गौठान समितियों को 5.66 करोड़ एवं स्व-सहायता समूहों को 3.96 करोड़ रुपए की लाभांश राशि शामिल है। 


13 जिलों के राजीव युवा मितान क्लबों को मिलेगी 7.71 करोड़ की राशि
भरोसे का सम्मेलन में राज्य के 13 जिलों के 3085 राजीव युवा मितान क्लबों को 7 करोड़ 71 लाख रुपए की राशि जारी की जाएगी। राजीव युवा मितान क्लब को विभिन्न गतिविधियों के आयोजन के लिए प्रत्येक तीन माह में 25 हजार रुपए के मान से सालाना एक लाख रुपए प्रत्येक क्लब को दिए जा रहे हैं। योजना प्रारंभ होने से अब तक राजीव युवा मितान क्लबों को 60 करोड़ 18 लाख रुपए की राशि दी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed