फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chhattisgarh ›   Bharat Jodo Yatra;Congressmen Will Join With Chhattisgarh Soil- Rivers Water

भारत जोड़ो यात्रा: छत्तीसगढ़ की मिट्टी, सात नदियों का जल लेकर MP जाएंगे कांग्रेसी, कहा- देंगे प्रेम का संदेश

Thu, 24 Nov 2022 07:20 PM IST
मोहनीश श्रीवास्तव न्यूज डेस्क, अमर उजाला, रायपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, रायपुर Published by: मोहनीश श्रीवास्तव Updated Thu, 24 Nov 2022 07:20 PM IST
सार

राहुल गांधी की भारत जोड़ो यात्रा छत्तीसगढ़ नहीं आई है। ऐसे में यहां के कांग्रेस नेता प्रदेश से जुड़े राज्यों में लगातार यात्रा में शामिल होते रहे हैं। अब यात्रा मध्य प्रदेश पहुंच गई है। ऐसे में प्रदेश पीसीसी चीफ यहां कि मिट्टी और जल लेकर यात्रा में जा रहे हैं। 

विज्ञापन
Bharat Jodo Yatra;Congressmen Will Join With Chhattisgarh Soil- Rivers Water
छत्तीसगढ़ की मिट्टी और नदियों का जल लेकर भारत जोड़ो यात्रा में शामिल होंगे कांग्रेसी। - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी

विस्तार

कांग्रेस नेता राहुल गांधी की भारत जोड़ो पदयात्रा मध्य प्रदेश पहुंचने वाली है। इसमें छत्तीसगढ़ के कांग्रेसी भी शामिल होंगे। खास बात यह है कि वे अपने साथ प्रदेश की मिट्टी और सात नदियों का जल भी लेकर जाएंगे। कांग्रेस के नेताओं का कहना है कि जिस तरह सारी नदियां अंत में समुद्र में मिल जाती हैं। उसी तरह राहुल गांधी भी पूरे देश को एकजुट कर प्रेम का संदेश दे रहे हैं। राहुल गांधी छत्तीसगढ़ नहीं आ रहे तो यहां की मिट्टी और जल उनके इस संदेश को बढ़ाने उन तक ले जा रहे हैं। 

विज्ञापन


दरअसल, राहुल गांधी की भारत जोड़ो यात्रा 26 और 27 नवंबर को मध्य प्रदेश के इंदौर पहुंचेगी। इस दौरान छत्तीसगढ़ से कांग्रेस के प्रतिनिधि के तौर पर प्रदेश अध्यक्ष मोहन मरकाम सहित 334 यात्री इसमें शामिल होंगे। वे अपने साथ छत्तीसगढ़ की मिट्टी और सात नदियों अरपा, पैरी, इंद्रावती, महानदी, शिवनाथ, हसदेव और सोदूर का जल लेकर भी जाएंगे। इस दौरान इस मिट्टी और जल का इस्तेमाल पौधरोपण के लिए किया जाएगा। नेताओं का कहना है कि इसे राहुल गांधी से कराएंगे। 
विज्ञापन


एक दिन पहले ही मध्य प्रदेश पहुंची है यात्रा
भारत जोड़ो यात्रा एक दिन पहले ही बुधवार के मध्य प्रदेश पहुंची है। राहुल गांधी के साथ तमाम लोगों ने सुबह करीब 7 बजे बुरहानपुर के रास्ते मध्य प्रदेश में प्रवेश किया। इस दौरान राहुल गांधी ने कहा कि विपक्ष के लोगों ने कहा था कि हिंदुस्तान 3600 किमी लंबा है। इसे पैदल तय नहीं किया जा सकता। उन्होंने कहा कि, हम मध्य प्रदेश आ गए हैं और  370 किमी चलेंगे। यह तिरंगा श्रीनगर तक जाएगा और हम डरने वाले नहीं हैं। यह यात्रा देश में फैलाए जा रहे नफरत और हिंसा के खिलाफ है। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed