{"_id":"65cf3f90aa69545ad1064b3f","slug":"bharat-bandh-ineffective-in-chhattisgarh-shops-remain-open-as-usual-protest-at-many-places-2024-02-16","type":"story","status":"publish","title_hn":"छत्तीसगढ़ में बेअसर भारत बंद: रोजाना की तरह खुली रहीं दुकानें, कई जगहों पर धरना प्रदर्शन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
छत्तीसगढ़ में बेअसर भारत बंद: रोजाना की तरह खुली रहीं दुकानें, कई जगहों पर धरना प्रदर्शन
Fri, 16 Feb 2024 04:27 PM IST
अमन कोशले
अमर उजाला नेटवर्क, रायपुर
अमर उजाला नेटवर्क, रायपुर
Published by: अमन कोशले
Updated Fri, 16 Feb 2024 04:27 PM IST
सार
देश के किसानों ने आज भारत बंद किया है। संयुक्त किसान मोर्चा के आंदोलन को कांग्रेस समर्थन कर रही है। छत्तीसगढ़ में भी बंद का कांग्रेस समर्थन करते हुए सभी व्यापारियों को आह्वान किया था, लेकिन ऐसा नहीं हुआ।
विज्ञापन
छत्तीसगढ़ में बेअसर भारत बंद
- फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
देश के किसानों ने आज भारत बंद किया है। संयुक्त किसान मोर्चा के आंदोलन को कांग्रेस समर्थन कर रही है। छत्तीसगढ़ में भी बंद का कांग्रेस समर्थन करते हुए सभी व्यापारियों को आह्वान किया था, लेकिन ऐसा नहीं हुआ। छत्तीसगढ़ में भारत बंद का एक भी असर नहीं दिख रहा है। कई जिलों में किसान नेता समेत कांग्रेसी नेता दुकानें बंद कराए, लेकिन कुछ ही देर बाद फिर से दुकानें खुल गई। इसके साथ ही कई जिलों में धरना प्रदर्शन किया जा रहा है।
विज्ञापन
छत्तीसगढ़ में हर रोज की तरह आज भी बाजार खुले हुए हैं। इसके साथ ही लोगों की चहल-पहल भी है। राजधानी रायपुर में भी इसका असर नहीं है। ऐसे ही कई जिलों में भारत बंद का कोई असर नहीं है। प्रदेश के कई जिलों में कांग्रेसी और किसान नेता धरना पर बैठ गए हैं।
विज्ञापन
बता दें कि छत्तीसगढ़ के बड़े-बड़े जिलों और शहरों में भारत बंद का कोई असर नहीं दिखा है। हालांकि कुछ जिलों में कांग्रेसी नेता और किसान नेता एक्टिव हुए। इसके साथ ही भारत बंद का आह्वान करते हुए दुकान बंद कराए। कई जगहों पर धरना प्रदर्शन भी किया जा रहा है।
विज्ञापन