{"_id":"6378f247aca01d1c8461c06e","slug":"bhanupratappur-by-election-protest-against-student-rape-by-nsui-leader","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bhanupratappur By-Election: छात्रा से दुष्कर्म के विरोध में युवतियों का प्रदर्शन, BJP का कांग्रेस पर निशाना","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bhanupratappur By-Election: छात्रा से दुष्कर्म के विरोध में युवतियों का प्रदर्शन, BJP का कांग्रेस पर निशाना
Sat, 19 Nov 2022 08:42 PM IST
मोहनीश श्रीवास्तव
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कांकेर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कांकेर
Published by: मोहनीश श्रीवास्तव
Updated Sat, 19 Nov 2022 08:42 PM IST
सार
भाजपा नेताओं ने कहा कि शराबबंदी का वादा करने के बाद कांग्रेस के नेता स्वयं शराब की दुकानें चला रहे हैं। नशे को बढ़ावा दे रहे हैं। भाजपा छत्तीसगढ़ की बेटी को न्याय दिलाने प्रतिबद्ध है । उसके लिए हर संभव कार्य करने से पीछे नहीं हटेगी।
विज्ञापन
भानुप्रतापपुर में एनएसयूआई नेता के छात्रा से दुष्कर्म के विरोध में प्रदर्शन किया गया।
- फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
छत्तीसगढ़ में कांकेर के भानुप्रतापपुर उपचुनाव में सियासत गरमा गई है। NSUI महासचिव के दुष्कर्म मामले में पकड़े जाने के बाद शनिवार को युवतियां और महिलाएं सड़क पर उतर आईं और प्रदर्शन किया। इस दौरान भाजपा ने भी उनका सपोर्ट करते हुए कांग्रेस पर निशाना साधा है। कहा कि महिलाओं की आबरू लूटने वालों को कांग्रेस चुनाव सह प्रभारी बना रही है।
विज्ञापन
दरअसल, एनएसयूआई के प्रदेश महासचिव को एक दिन पहले पुलिस ने छात्रा से दुष्कर्म मामले में गिरफ्तार किया था। कांग्रेस ने उसे उपचुनाव में सह प्रभारी की जिम्मेदारी थी। इसके बाद शनिवार को तमाम युवतियां व महिलाएं सड़क पर उतर आए और प्रदर्शन किया। भाजपा और एबीवीपी ने उनके इस प्रदर्शन को समर्थन देते हुए कांग्रेस से माफी मांगने की बात कही है।
विज्ञापन
भाजपा नेता केदार कश्यप, देव लाल ठाकुर, महिला मोर्चा अध्यक्ष शालिनी राजपूत ने कहा कि कांग्रेस महिला प्रत्याशी को टिकट देती है। दूसरी तरफ महिलाओं की आबरू लूटने वाले को सह प्रभारी बनाया है। इतनी बड़ी घटना होने के बाद भी कांग्रेस ने चुप्पी साध रखी है। महिला उत्पीड़न कांग्रेस का चरित्र हो चुका है। कांग्रेस बस्तर की जनता से माफी मांगनी चाहिए।
विज्ञापन