फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chhattisgarh ›   Bhanupratappur By election 39 candidates filed nominations

Bhanupratappur By election: 39 प्रत्याशियों ने कराया नामांकन, 21 को स्पष्ट होगा मैदान में कितने बचे उम्मीदवार

Thu, 17 Nov 2022 11:06 PM IST
आकाश दुबे अमर उजाला नेटवर्क, रायपुर/कांकेर
अमर उजाला नेटवर्क, रायपुर/कांकेर Published by: आकाश दुबे Updated Thu, 17 Nov 2022 11:06 PM IST
सार

17 नवंबर नामांकन कराने का आखिरी दिन था।  21 नवंबर को नाम वापसी के बाद कितने उम्मीदवार मैदान में रह जाएंगे, यह स्पष्ट होगा। कांग्रेस प्रत्याशी के रूप में सावित्री मंडावी ने और भाजपा की तरफ से ब्रम्हानंद नेताम ने पर्चा दाखिल किया है।

विज्ञापन
Bhanupratappur By election 39 candidates filed nominations
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : फाइल फोटो

विस्तार

भानुप्रतापपुर विधानसभा उप-चुनाव के लिए कांग्रेस और भाजपा के प्रत्याशियों को मिलाकर कुल 39 प्रत्याशियों ने नामांकन दाखिल किया है। 17 नवंबर नामांकन कराने का आखिरी दिन था।  21 नवंबर को नाम वापसी के बाद कितने उम्मीदवार मैदान में रह जाएंगे, यह स्पष्ट होगा। कांग्रेस प्रत्याशी के रूप में सावित्री मंडावी ने और भाजपा की तरफ से ब्रम्हानंद नेताम ने पर्चा दाखिल किया है। यहां मुकाबला तो भाजपा और कांग्रेस में ही है, लेकिन सर्व आदिवासी समाज के प्रत्याशी के नामांकन से माहौल कुछ गर्म है।

विज्ञापन

भानुप्रतापपुर सीट से राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी से जलींधर जुर्री, गोंडवाना गणतंत्र पार्टी के अभ्यर्थी घनश्याम जुर्री, आंबेडकराईट पार्टी ऑफ इंडिया से शिवलाल पुड़ो, राष्ट्रीय जनसभा पार्टी से डायमंड नेताम द्वारा नामांकन दाखिल किया गया है। इसके अलावा निर्दलीय प्रत्याशी जीवनराम ठाकुर, लक्ष्मीकांत गावड़े, महत्तम कुमार दुग्गा, रोहित कुमार नेताम, दुर्योधन दर्रो, सेवालाल चिराम, दिनेश कुमार कल्लो, बलराम तेता, रेवतीरमन गोटा, ध्रुव कुमार मण्डावी, संपतलाल दर्रो।

विज्ञापन

वहीं देवप्रसाद जुर्री, प्रमेश कुमार टेकाम, जैसिंग नेताम, विष्णु राम कुमेटी, जीवन लाल गावड़े, अर्जुन सिंह, नूतन प्रेम प्रकाश गावड़े, आयनु राम ध्रुव, नागेश कुमार माहला, नंदकुमार गावड़े, देवेंद्र कुमार मण्डावी, रोशन लाल नेताम, शिवचंद तारम, रामचंद कल्लो, रामनाथ दर्रो, अकबर कोर्राम, दुर्गा प्रसाद बढ़ाई, मनोज कुमार गंगवंशी, गौतम कुंजाम, नागेश्वर कुमेटी, मोतीराम कोरोटी और महेंद्र कुमार मण्डावी ने भी नामांकन भरा है।

भानुप्रतापपुर उपचुनाव के लिए पांच दिसंबर को मतदान होगा और वोटों की गिनती आठ दिसंबर को होगी। इस चुनाव में भानुप्रतापपुर-अंतागढ़-पखांजूर की जनता को बहुत अपेक्षा है कि कांकेर जिले का विभाजन कर भानुप्रतापपुर को नया जिला बनाने की घोषणा हो सकती है, हालांकि यह मांग काफी पुरानी है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed